फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tiwari started his day with sury upasana in delhi before mcd election result

केजरीवाल ने MCD में जीत के लिए बीजेपी को दी बधाई, कहा साथ मिलकर करेंगे काम

Wed, 26 Apr 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Apr 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari started his day with sury upasana in delhi before mcd election result
केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया

दिल्ली के तीनों नगर निगम में हुए चुनाव के आखिरी नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। तीनों निगम में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा ने हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन


भाजपा की यह जीत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों के लिए जबरदस्त झटका है। भाजपा ने अपनी इस अप्रत्याश‌ित जीत का श्रेय पीएम मोदी की नीतियों और जनता का उनमें विश्वास को दिया है।
विज्ञापन


वहीं आम आदमी पार्टी सुबह से ईवीएम को दोष देते हुए अपनी हार का ठीकरा उसपर फोड़ रही थी। लेकिन शाम होते-होतेब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और भाजपा को बधाई भी दी है। पढ़िए क‌िसने क्या कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवालः
बीजेपी को तीनों एमसीडी चुनाव जीतने के ल‌िए बधाई देता हूं। मेरी सरकार द‌िल्ली की बेहतरी के ल‌िए एमसीडी के साथ म‌िलकर काम करने के ल‌‌िए तत्पर है।
पीएम नरेंद्र मोदी:
पीएम नरेंद्र मोदी ने एमसीडी चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद ट्वीट कर दिल्ली की जनता का आभार प्रकट किया गया है। उन्होंने लिखा, भाजपा पर अपना विश्वास दिखाने के लिए दिल्ली की जनता का आभारी हूं। मैं दिल्ली भाजपा टीम की भी सराहना करता हूं जिनके कठोर पर‌िश्रम से यह जीत हासिल हुई है।
अन्ना हजारेः

अन्ना हजारे ने कहा क‌ि केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने जो कहा वो नहीं क‌िया। अगर क‌िया होता तो शायद उन्हें ये द‌िन नहीं देखने पड़ते।


कप‌िल म‌िश्रा:
हम अपनी हार के ल‌िए ईवीएम को ज‌िम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हमने अपनी हार की समीक्षा करनी होगी।

अलका लांबाः

तीनों न‌िगमों में हुई आप की हार के बाद इसकी नेत्री अलका लांबा ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है।


अजय माकनः

एमसीडी चुनाव में म‌िल रही करारी हार के बाद द‌िल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा द‌े द‌िया है। उन्होंने कहा वो जनता के आदेश का सम्मान करते हैं और नैत‌िकता के आधार पर ‌इस्तीफा देते हैं। उन्होंने कहा क‌ि वो एक साल तक कांग्रेस में कोई पद नहीं लेंगे।


अम‌ित शाहः
दिल्ली की जनता ने बहानों एवं आरोपों की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली विकासशील राजनीति में विश्वास व्यक्त किया है।






मनीष स‌‌िसोद‌िया:
मनीष स‌‌िसोद‌िया ने आप की तय लाइन पर जाते हुए ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाया है और केंद्र सरकार पर न‌िशाना साधा है। ट्वीट्स में पढ़ें क्या बोले स‌िसोद‌िया...

 

हर्षवर्धनः
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आने के बाद कहा कि ये नतीजे सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है जो बढ़ रहा है।

अरव‌िंदर स‌िंह लवलीः
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी के पक्ष में आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं दिल्ली के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने साफ सुथरी राजनीति का समर्थन किया है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी ने चुनाव से पहले पूरी की पूरी लीडरशिप को बदल दिया और जनता ने उनका साथ दिया।

केंद्रीय मंत्री जे सिंह:
इस समय लोगों के लिए भाजपा ही एकमात्र उपयुक्त विकल्प है और यही वजह है कि बीजेपी को हर स्तर पर जनाधार मिल रहा है, दिल्ली के वोटरों को शुक्रिया।

शीला दीक्षित:
जब उनसे कांग्रेस की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, अग्रेसिव कैंपेन करना चाहिए था। मैंने कैंपेन नहीं किया क्योंकि किसी ने मुझे कहा ही नहीं। वहीं उन्होंने ईवीएम पर उठ रहे सवाल के बारे में कहा कि चुनाव आयोग और सरकार को दुविधा दूर करनी चाहिए। पर जो हारता है वो कहता है ईवीएम खराब है जो जीतता है वो कहता है ठीक है।

नितिन गडकरी:
हारना जीतना लोकतंत्र का हिस्सा है, सबको परिपक्वता के साथ जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed