{"_id":"5d0d88828ebc3e50531901e6","slug":"manoj-tiwari-said-government-schools-becomes-platform-of-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी बोले, सरकारी स्कूलों को बनाया राजनीति का अखाड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी बोले, सरकारी स्कूलों को बनाया राजनीति का अखाड़ा
Sat, 22 Jun 2019 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर विज्ञान भवन में होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन पर तत्काल रोक के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति को तत्काल भंग करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। स्कूलों बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक के नाम पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
अभिभावकों एवं अध्यापकों को आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की कसम खिलाई जा रही है। इतना ही नहीं सरकार उनसे पूछ रही है कि लोकसभा चुनाव में आपने आप पार्टी को वोट क्यों नहीं दिया?
विज्ञापन
वहीं प्रतिनिधिमंडल में मौजूद दिल्ली विधानसभा के नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के माध्यम से आम आदमी पार्टी जनसभाएं कर रही हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की है कि इस पूरे मामले की सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए। उन्होंने यहां तक कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य आप विधायक, नेता और कार्यकर्ता हैं। यही लोग बैठकों को संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सदस्यों पर यह दायित्व डाला गया है कि वे हर पहलू से माता पिता का ब्रेन वॉश करें। उनके दिमाग में यह बिठा दें कि मात्र आम आदमी पार्टी ही उनका भला कर सकती है। उनसे कसम लें कि वे आम आदमी पार्टी को ही वोट देंगें और मुकरेंगे तो नहीं।