{"_id":"5bf01d88bdec2232cd69bc76","slug":"manoj-tiwari-said-arvind-kejriwal-is-a-example-of-urban-naxal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने किया आंध्रप्रदेश के सीएम का समर्थन, मनोज तिवारी ने कहा- अर्बन नक्सली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने किया आंध्रप्रदेश के सीएम का समर्थन, मनोज तिवारी ने कहा- अर्बन नक्सली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू के सीबीआई को राज्य में नहीं घुसने देने के बयान का समर्थन करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल का समर्थन उनके अर्बन नक्सली चरित्र का प्रमाण है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के मामले में घिरे हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंत्री सतेंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ आयकर विभाग जांच कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संवैधानिक संस्था पर बयान देना भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता को उजागर करता है। संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को संविधान का अनादर करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि इससे पूर्व भी केजीरवाल केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। वे दिल्ली के विकास कार्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में राजनीतिक विस्तार में जुटे हैं। मुख्यमंत्री खुद दिल्ली के चीफ सेक्रेट्री के साथ मारपीट के आरोप में जमानत पर हैं। आपराधिक छवि के नेता का भ्रष्टाचार पर बयान देना अपनी दागदार छवि को पाक-साफ दिखाने के समान है।
विज्ञापन