फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari attacks CM Kejriwal on his bihari patient comment say people will show you the way

बिहारियों पर बयान देकर फंसे केजरीवाल, मनोज तिवारी बोले- सीएम के घृणा भाव का लोग बदला जरूर लेंगे

Mon, 30 Sep 2019 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Sep 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari attacks CM Kejriwal on his bihari patient comment say people will show you the way
kejriwal and manoj tiwari

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने एक भाषण के दौरान बिहारियों का जिक्र करना महंगा पड़ गया। वह एक बार फिर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन पर दूसरे राज्यों के लोगों से घृणाभाव रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल वह अपनी एक सभा में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोल रहे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था ऐसी है कि लोगों को सभी दवाएं मुफ्त में मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में लंबी लाइन लगती है क्योंकि यहां पड़ोसी राज्यों के साथ ही पूरे देश से लोग आते हैं और अपना इलाज करा कर जाते हैं। अगर सिर्फ दिल्लीवाले इन अस्पतालों में आएं तो इतनी लंबी लाइन नहीं लगेगी।

 

"एक बिहारी 500 का टिकट लेकर दिल्ली आता है और..."

केजरीवाल ने उदाहरण के तौर पर कहा कि, सीएम केजरीवाल ने कहा कि बिहार से करीब 500 रुपये खर्च करके मरीज दिल्ली आता है और यहां के अस्पताल में करीब 5 लाख रुपये का इलाज लेकर चला जाता है। उनके राज्य में चिकित्सीय सेवाएं दिल्ली जैसी मजबूत नहीं हैं। इससे खुशी भी होती है कि अपने ही देश के लोग हैं, लेकिन दिल्ली की अपनी क्षमता है।

दिल्ली पूरे देश के लोगों का इलाज कैसे करेगी? वहां की सरकारें आप की तरह मंशा नहीं रखती हैं। पूरे देश में दिल्ली की तरह स्वास्थ्य सेवाओं पर काम होना चाहिए। बाहर के राज्यों से मरीज बड़ी तादाद में इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि डेनमार्क में सबके लिए इलाज फ्री है। दिल्ली में भी सरकार ने यही किया है। दिल्ली में वह सुविधा मिल रही है, जो डेनमार्क, अमेरिका, जापान में मिलती है।

केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी उन पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा, एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घृणा का भाव दिखाया है। अगर बिहार का कोई व्यक्ति दिल्ली आकर इलाज करा लेता है, तो इससे अरविंद केजरीवाल का कलेजा क्यों फट रहा है।

यह उनकी बौखलाहट है, जो अगली हार के तौर पर दिख रही है- मनोज तिवारी

5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था तो मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत कर दी है। ये व्यवस्था तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लागू की नहीं। अगर इसका बिहार, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज दिया है, तो केजरीवाल का क्यों कलेजा फट रहा है।

अरविंद केजरीवाल मुझसे पर्सनल दुश्मनी निकाल रहे हैं, जिसकी सजा अन्य प्रांतों को दे रहे हैं, तो यह उनकी बौखलाहट है, जो अगली हार के तौर पर दिख रही है। दूसरे राज्यों के प्रति अरविंद केजरीवाल का घृणा वाला भाव दिख रहा है, जिसका बदला लोग जरूर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed