फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj tiwari attacks arvind kejriwal on opening liquor shop for 24 hours and not allowing chhath puja on ghats

मनोज तिवारी का केजरीवाल पर तीखा हमला- शराब की दुकानें 24 घंटे खुलीं लेकिन छठ पूजा की इजाजत नहीं

Wed, 18 Nov 2020 02:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Manoj tiwari attacks arvind kejriwal on opening liquor shop for 24 hours and not allowing chhath puja on ghats
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी ने राजधानी में सार्वजनिक स्थलों जैसे घाटों पर छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि शराब की दुकानें खुली रह सकती हैं तो छठ पूजा पर रोक क्यों लगाई है।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने ट्वीट किया कि, कमाल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। कोविड के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कर आप छठ नहीं करने देंगे और गाइडलाइन सेंटर से मांगने का झूठा ड्रामा अपने लोगों से करवाते हैं। तो बताइए ये 24 घंटे शराब परोसने के लिए इजाजत कौन से गाइडलाइन को फॉलो कर ली थी, बोलिए सीएम।

विज्ञापन


'छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाहते हैं दिल्ली के सीएम केजरीवाल'
भाजपा सांसद और दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम कोरोना में प्रचार करते थे। उनकी रुचि इस दौरान भी शराब की दुकानों को खुलवाने में थी। अरविंद केजरीवाल छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाह रहे हैं। यूपी और बिहार के लोगों से नाराज होकर वे ऐसा कर रहे हैं। छठ पूजा करने के लिए लोगों को नियमों के तहत छूट देनी चाहिए।

सांसद मनोज तिवारी ने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर अनुपम के अस्पताल में ओपीजी मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार बड़े राज्य हैं और यहां डिप्टी सीएम रखने का प्रावधान है। महिला को डिप्टी सीएम बनाकर नारी सशक्तिकरण का गिफ्ट दिया गया है।



सुशील मोदी का बचाव किया और कहा, उनकी बातों को गलत समझा जा रहा है। भाजपा में लोकतंत्र है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुआ कहा कि राहुल गांधी को देश को समझने में भूल हो गई। जम्मू -कश्मीर को पंचायतें चला रही हैं और कुछ लोगों की देन से गुपकार ग्रुप चल रहा है।

राहुल गांधी बिहार में कन्हैया कुमार और कश्मीर में गुपकार के साथ जा रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी और अखिलेश यादव का भविष्य खराब किया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र कर कहा कि विदेशों में राहुल गांधी बेइज्जती करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed