{"_id":"5d27724b8ebc3e6cc2268fd5","slug":"manoj-tiwari-and-vijender-gupta-visit-delhi-govt-school-trilokpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुरी में पंखे ने भ्रष्टाचार की खोल दी पोल : मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकपुरी में पंखे ने भ्रष्टाचार की खोल दी पोल : मनोज तिवारी
Thu, 11 Jul 2019 11:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी और विजेंद्र गुप्ता स्कूल का दौरा करने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित सरकारी स्कूल में पंखा गिरने से घायल छात्र के मामले ने सियासी रूप ले लिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने स्कूल का निरीक्षण कर आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तिवारी ने कहा कि घायल छात्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूल के हालात काफी खराब हैं। कमरों के दरवाजों से लेकर छत तक के निर्माण की गुणवत्ता में अनदेखी की गई है। इसका स्पष्ट उदाहरण गिरने वाला पंखा है। स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। स्कूल के निरीक्षण से निर्माण में हुए बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार स्पष्ट दिखाई देता है। दिल्ली भाजपा बड़े स्तर पर हुई इस लापरवाही के लिए जांच करने के साथ साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
विज्ञापन
वहीं विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के नाम पर केजरीवाल सरकार ने लूट मचा रखी है। उन्होंने सीएम केजरीवाल सवाल करते हुए कहा कि क्या यही विश्व स्तर के कमरे हैं जिनको हाईटेक बता कर दिल्ली के खजाने को खाली किया जा रहा है? उन्होंने ये भी कहा कि उनके सवालों का जवाब दिल्ली सरकार को देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन