फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manohar lal khattar says Representing my statement on sexual case

रेप पर मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया: मनोहर

Mon, 19 Nov 2018 03:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 19 Nov 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
Manohar lal khattar says Representing my statement on sexual case
manohar lal khattar - फोटो : ANI

रेप की घटनाओं पर दिए बयान से विवादों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को यहां कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा था कि इस प्रकार के मामलों की जांच और अध्ययन के बाद 80 प्रतिशत घटनाएं आपस में जानने वालों से जुड़ी हुई निकलती हैं। 

विज्ञापन


उन घटनाओं में क्या होता है, कौन करता है, कैसे करता है, ऐसा कभी नहीं कहा। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि समाज में अगर कोई विकृति है तो उसका सबको मिलकर मुकाबला करना चाहिए। गौरतलब है कि सीएम ने शुक्रवार को पंचकूल में कहा था रेप जैसी ज्यादातर घटनाएं परिवार के जानकारों के बीच में होती हैं। 
विज्ञापन


80-90 प्रतिशत रेप के मामलों में आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते हैं। इसके बाद दोनों के बीच किसी दिन कोई अनबन होती है और लड़की जाकर एफआईआर करा देती है कि मेरा रेप हुआ है। इस बयान की चहुंओर निंदा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद महिला सुरक्षा में किस कदर नाकाम रही है इसका सबूत खुद उनकी सरकार की एक रिपोर्ट से मिलता है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगते हुए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed