{"_id":"6414513a6c0cc039f90ce5e5","slug":"manish-sisodias-official-house-allotted-to-atishi-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manish Sisodia: नई शिक्षा मंत्री आतिशी को मिला सिसोदिया का सरकारी बंगला, परिवार को मिली पांच दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manish Sisodia: नई शिक्षा मंत्री आतिशी को मिला सिसोदिया का सरकारी बंगला, परिवार को मिली पांच दिन की मोहलत
Fri, 17 Mar 2023 05:12 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:12 PM IST
सार
मनीष सिसोदिया का बंगला नंबर AB-17 मथुरा रोड नई शिक्षा मंत्री आतिशी को एलॉट कर दिया गया है। जिसके बाद सिसोदिया के परिवार ये बंगला 21 मार्च तक खाली करना होगा।
विज्ञापन
आतिशी और मनीष सिसोदिया
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
दिल्ली में शराब नीति घोटाले के आरोपों में घिरे मनीष का बंगला नंबर AB-17 मथुरा रोड नई शिक्षा मंत्री आतिशी को एलॉट कर दिया गया है। जिसके बाद सिसोदिया के परिवार ये बंगला 21 मार्च तक खाली करना होगा। बता दें कि फिलहाल सिसोदिया आबकारी मामले में ईडी की हिरासत में हैं। 26 फरवरी को सीबीआई ने आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने आतिशी मार्लेना को मंत्री मंडल में शामिल कर सिसोदिया के मंत्रालयों को सौंपा था।
विज्ञापन
कोर्ट ने सिसोदिया की ईडी रिमांड को पांच दिन और बढ़ाया
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड को पांच दिन और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब सिसोदिया 22 मार्च तक जेल में रहेंगे। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आज कोर्ट में मनीष सिसोदिया को पेश किया गया था। सिसोदिया की हिरासत आज खत्म हो रही थी। ईडी ने अदालत से सिसोदिया की सात और दिन की रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन
इससे पहले ईडी ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर सिसोदिया की रिमांड नहीं मिली तो अब तक जो भी जांच हुई है सब बेकार हो जाएगी। वहीं, सिसोदिया के वकील ने पक्ष रखा कि पूछताछ के नाम पर एजेंसी उन्हें सिर्फ इधर-उधर बैठाती है। सात दिनों में सिर्फ 11 घंटे ही पूछताछ हुई है।
विज्ञापन
ईडी ने कोर्ट में कहा कि जांच अहम मोड़ पर है अगर अभी हिरासत नहीं मिली तो सब मेहनत बेकार जाएगी। जांच एजेंसी ने बताया कि सिसोदिया से सीसीटीवी की निगरानी में पूछताछ जारी है। 18, 19 तारीख को बयान दर्ज करने के लिए दो लोगों को बुलाया है। वहीं, सिसोदिया का दावा है कि उनसे पूछताछ नहीं की जा रही। उनका कहना है कि भले ही मुझे रातभर बैठाओ लेकिन पूछताछ तो करो, पर ये कुछ करते ही नहीं।