फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia will reach CBI office on Sunday

Delhi : आज सीबीआई दफ्तर में होगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ, पुलिस ने किये व्यापक इंतजाम

Sun, 26 Feb 2023 01:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Feb 2023 01:08 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया के साथ भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीबन डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के आसपास तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Manish Sisodia will reach CBI office on Sunday
मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीबन डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के आसपास तैनात किया गया है। भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना को देखते हुए लाला लाजपत राय मार्ग समेत लोधी कॉलोनी स्थित सीजीओ कंपलेक्स के आसपास स्थित सभी मार्गों को सुबह बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह की जानकारी मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले राजघाट जाएंगे। उसके बाद वह सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचेंगे। यह संभावना जताई जा रही है कि उनके साथ भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना है। समर्थक किसी तरह का हंगामा न करें इसे रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर शनिवार देर रात तक नजर रखे हुए थे और रणनीति बनाने मे लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed