{"_id":"640976e380be2595460c9d38","slug":"manish-sisodia-tweets-on-holi-bjp-accuses-him-using-mobile-in-tihar-jail-ask-how-he-get-that-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सिसोदिया का ट्वीट: पूर्व डिप्टी सीएम के एक ट्वीट से हाहाकार, भाजपा ने पूछा- जेल में मनीष के पास फोन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सिसोदिया का ट्वीट: पूर्व डिप्टी सीएम के एक ट्वीट से हाहाकार, भाजपा ने पूछा- जेल में मनीष के पास फोन?
Thu, 09 Mar 2023 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:44 PM IST
सार
कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के अकाउंट से होली के दिन ट्वीट किया गया है जबकि वह जेल में बंद हैं, ऐसे में इस ट्वीट पर भाजपा सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच होली (8 मार्च) के दिन शाम के वक्त उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में हाहाकार मच गया है। सिसोदिया के इस ट्वीट को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। उन पर आरोप लग रहा है कि वह जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं।
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, 'जेल में मनीष सिसोदिया के पास फोन?' गौरतलब है कि 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से अब तक मनीष सिसोदिया ने कोई ट्वीट नहीं किया था। उनके ट्विटर हैंडल से होली की शाम को पहली बार एक ट्वीट किया गया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट में लिखा है, 'आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया।'
मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट से भारतीय जनता पार्टी को मनीष सिसोदिया पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। वहीं माना जा रहा है कि सिसोदिया के इस अकाउंट को उनकी सोशल मीडिया टीम हैंडल कर रही है या तो उनकी पत्नी। कहा जा रहा है कि दोनों में से किसी एक के द्वारा यह ट्वीट किया गया है। हालांकि इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

जेल में मनीष सिसोदिया के पास फ़ोन ? https://t.co/7wKnAJWBea
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) March 9, 2023
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट में लिखा है, 'आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया।'
आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया।#ManishSisodia
— Manish Sisodia (@msisodia) March 8, 2023
मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट से भारतीय जनता पार्टी को मनीष सिसोदिया पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। वहीं माना जा रहा है कि सिसोदिया के इस अकाउंट को उनकी सोशल मीडिया टीम हैंडल कर रही है या तो उनकी पत्नी। कहा जा रहा है कि दोनों में से किसी एक के द्वारा यह ट्वीट किया गया है। हालांकि इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन