'मोदी जी ने तोता-मैना...': AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, कार्रवाई पर भड़के मनीष सिसोदिया
प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा सांसद राजीव अरोड़ के घर पर छापा मारा है। कार्रवाई को लेकर दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भड़क गए और भाजपा समेत पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज एक बार फिर से आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और हमारे नेताओं को खत्म करने के मकसद से प्रधानमंत्री के तोता-मैना प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा सांसद राजीव अरोड़ के घर पर छापा मारा है। यह छापा किसी भ्रष्टाचार की वजह से नहीं बल्कि संजीव के आम आदमी पार्टी के सदस्य होने की वजह से की गई है। नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनाव में नहीं हरा पा रहे हैं तो ऐसी हरकतें की जा रही हैं।
आज एक बार फिर से आम आदमी पार्टी, @ArvindKejriwal जी और हमारे नेताओं को ख़त्म करने के मक़सद से प्रधानमंत्री के तोता-मैना ED ने राज्यसभा सांसद @MP_SanjeevArora जी के यहां Raid की है।
विज्ञापन
यह Raid किसी भ्रष्टाचार की वजह से नहीं बल्कि संजीव जी के आम आदमी पार्टी के सदस्य होने की वजह से… pic.twitter.com/xRqSij6aXg— AAP (@AamAadmiParty) October 7, 2024