{"_id":"5eeae024aed3840a371625cc","slug":"manish-sisodia-to-work-as-minister-without-portfolio-as-satyendra-jain-admitted-in-hospital-after-reported-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में मनीष सिसोदिया को मिला स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में मनीष सिसोदिया को मिला स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा
Thu, 18 Jun 2020 09:01 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। जैन की अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों का प्रभार उप मुख्यमंत्री को दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सत्येंद्र जैन को बुधवार को दूसरी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती हैं। जैन के स्वस्थ होकर वापस लौटने तक सिसोदिया बिना पदभार के मंत्री रहेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के कारण मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने कोरोना लक्षणों के चलते उनकी जांच की, लेकिन शाम तक रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों को उनकी तबियत को लेकर आशंका हुई, इसलिए एक बार फिर आरटी पीसीआर के जरिए जांच कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उनके गले और नाक से सैंपल लेने के बाद आरटी पीसीआर जांच की गई तो उसमें वायरस की मौजूदगी का पता चला। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ न हो इसके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है।
जैन पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल का कहना है कि कभी-कभी जांच के परिणाम आशंका से भरे होते हैं। लक्षण होने के कारण दोबारा जांच की गई थी।
फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट को हटा लिया गया है। बुखार नियंत्रण के लिए लगातार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी है। उन्हें कोविड वार्ड से अलग सातवीं मंजिल पर एक कमरे में भर्ती किया गया है।