फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia said Kejriwal government is preparing 11 new hospitals

मनीष सिसोदिया बोले: केजरीवाल सरकार तैयार करा रही है 11 नए अस्पताल, युद्धस्तर पर चल रहा काम

Wed, 24 Aug 2022 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 10:17 PM IST
सार

ज्वालापुरी व मादीपुर में बन रहे अस्पतालों का 60 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और मार्च 2023 तक ये दोनों अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे। हस्तसाल में भी अस्पताल बनाने का काम तेजी से चल रहा है और इसका निर्माण कार्य भी वर्ष 2023 के अंतिम महीनों तक पूरा हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Manish Sisodia said Kejriwal government is preparing 11 new hospitals
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केजरीवाल सरकार दिल्ली की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट देने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस दिशा में सरकार 11 नए अस्पताल तैयार करा रही है, जिससे दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 10,000 से ज्यादा बेड की बढ़ोतरी होगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इस बाबत अस्पतालों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सिरसपुर, ज्वालापुरी, मादीपुर, हस्तसाल (विकासपुरी) में अस्पतालों के साथ-साथ 6838 आईसीयू बेड्स की क्षमता के साथ सात नए अस्पताल बनाए जा रहे है। इनमें से ज्यादातर अस्पतालों का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा और कुछ अस्पताल वर्ष 2023 के मध्य तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इन 11 नए अस्पतालों से दिल्ली के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट मिलेगा और लाखों दिल्लीवासी इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिरसपुर में 1164 बेड्स की क्षमता के साथ 11 मंजिला एक अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। इस अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है और वर्ष 2023 में जून महीने के अंत तक ये अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। ज्वालापुरी, मादीपुर व हस्तसाल (विकासपुरी) में 691-691 बेड्स की क्षमता वाले 10 मंजिला अस्पताल बनाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

6838 आईसीयू बेड की क्षमता वाले सात अस्पताल 
कोरोना जैसी महामारियों के साथ-साथ क्रिटिकल केसों से लड़ने के लिए 6838 आईसीयू बेड की क्षमता वाले सात सेमी-परमानेंट अस्पताल तैयार किए जा रहे है। इस प्रोजेक्ट के तहत शालीमार बाग में 1430 बेड की क्षमता वाला चार मंजिला अस्पताल, किराड़ी में 458 बेड की क्षमता वाला पांच मंजिला अस्पताल, सुल्तानपुरी में 527 बेड्स की क्षमता वाला चार मंजिला अस्पताल, जीटीबी काम्प्लेक्स में 1912 बेड की क्षमता वाला पांच मंजिला अस्पताल, गीता कॉलोनी में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में 610 बेड की क्षमता वाला पांच मंजिला अस्पताल, सरिता विहार में 336 बेड्स की क्षमता वाला पांच मंजिला अस्पताल व रघुवीर नगर में 1565 बेड की क्षमता वाला चार मंजिला अस्पताल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed