मनीष सिसोदिया को मिली कस्टडी पैरोल: बीमार पत्नी से मिल सकेंगे हफ्ते में एक बार, CBI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं दूसरी तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने कस्टडी पैरोल दे दी है। सिसोदिया कस्टडी पैरोल में हफ्ते में एक बार अपनी बीमार पत्नी से मिल सकेंगे। सिसोदिया को नियमित जमानत नहीं दी है। अब इस मामले पर 12 फरवरी को सुनवाी होगी। कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश तक यह व्यवस्था जारी रखें।
AAP leader Manish Sisodia custody parole | Rouse Avenue Court in Delhi allows Manish Sisodia to meet his ailing wife once a week in custody parole. Doctor to also visit her during the meeting. This arrangement shall continue till the next orders.
विज्ञापन विज्ञापन
The court has listed the hearing… pic.twitter.com/bOnz6DKs17 — ANI (@ANI) February 5, 2024
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में सीलबंद लिफाफे में जांच पर एक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। बचाव पक्ष के वकील ने जांच की स्थिति के बारे में पूरा खुलासा न करने पर आपत्ति जताई। जिसके बाद इस आदेश को पारित किया गया था।
विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सीबीआई को सुनवाई की अगली तारीख तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। अब इस मामले में आगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत भी अगली तारीख तक के लिए बढ़ा दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते रविवार को चार नए स्कूलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। दिल्ली सीएम ने कहा कि वे हमें यह कहते है कि भाजपा में शामिल हो जाओ, हम छोड़ देंगे। मैंने कहा कि मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा। हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं।
सीएम ने आगे कहा कि जब हम स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों का उद्घाटन करने जाते हैं, तो अन्य दलों के लोग हमारे खिलाफ नारे लगाने के लिए वहां पहुंच जाते हैं। आज एक शुभ दिन है क्योंकि चार स्कूलों का उद्घाटन किया जा रहा है। आज तो कम से कम ये गंदी राजनीति ना करो।