{"_id":"5d88bf948ebc3e01734771b6","slug":"manish-sisodia-raids-liquor-shops-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रही शराब की दुकानें सील, सिसोदिया ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रही शराब की दुकानें सील, सिसोदिया ने मारा छापा
Mon, 23 Sep 2019 06:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 23 Sep 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
दुकानों पर छापेंमारी करते मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एक्साइज विभाग ने डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रहे शराब के ठेकों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कई जगहों पर थे। अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने दुकानों को तत्काल सील करने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन
सोमवार को करोल बाग, जनकपुरी, आजादपुर, जहांगीरपुरी, द्वारका, कैलाश कॉलोनी, गोविंदपुरी समेत कई इलाकों में एक्साइज विभाग ने छापेमारी की। स्थानीय लोगों ने कई दुकानों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। छापेमारी के दौरान कई दुकानें सील की गईं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करीब 4:30 बजे अधिकारियों के साथ आर्य समाज रोड, कीकरवाला चौक करोल बाग स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां 90 फीसदी तक बीयर और वाइन रखी थी। नियम के मुताबिक, डिपार्टमेंटल स्टोर में 15 फीसदी से ज्यादा बीयर और वाइन नहीं रखी जा सकतीं। सिसोदिया ने दुकान को सील करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने पद्म सिंह रोड, रैगरपुरा, करोल बाग स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पाया कि बीयर और वाइन के अलावा दुकान में केवल कुछ नमकीन और कोल्ड ड्रिंक्स बिक रही थीं। वहां कोई अन्य खाद्य सामग्री नहीं मिलने पर इसे भी सील करने का निर्देश दिया गया।
सिसोदिया ने कहा कि कुछ लोग डिपार्टमेंटल स्टोर का लाइसेंस लेकर शराब का ठेका चला रहे हैं। सूचना एकत्र करने के बाद एक्साइज विभाग पूरी दिल्ली में जांच कर रहा है। दिल्ली में 125 डिपार्टमेंटल स्टोर्स को लाइसेंस दिया गया है।
दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी करवाई : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में किसी भी कीमत पर गलत तरीके से शराब नहीं बिकने दी जाएगी। डिपाटमेंटल स्टोर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।