फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia Questioned By CBI On Corruption Charges Over 'Talk To AK'

talk to AK प्रोग्राम को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री से CBI ने की पूछताछ, बयान दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
 Manish Sisodia Questioned By CBI On Corruption Charges Over 'Talk To AK'
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'टॉक टू एके' कार्यक्रम से जुड़े काम के ठेके देने में कथित तौर पर हुई अनियमितता को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई न पूछताछ की। सीबीआई ने सिसोदिया का बयान भी दर्ज किया।

विज्ञापन


सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि टॉक टू एके कार्यक्रम घोटाले में दर्ज प्राइमरी रिपोर्ट की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार को सिसोदिया के घर जाकर उनका बयान लिया है। इसे आगे जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने सीबीआई के इस काम को सिसोदिया के घर पर छापेमारी की कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण के लिए जांच एजेंसी की टीम सिसोदिया के घर गई थी। सीबीआई ने कहा कि इसे छापेमारी या छानबीन नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग की शिकायत पर इस मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की थी। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि इस मामले की शिकायत में टॉक टू एके कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने का अभियान चलाने के लिए विभाग ने एक नामी पब्लिक रिलेशन कंपनी के सलाहकार की सेवाएं लेने का फैसला किया था। जिसपर विभाग की ओर से 1.5 करोड़ रुपये के भुगतान का प्रस्ताव भी तैयार किया गया।

क्या है पूरा मामला?

 Manish Sisodia Questioned By CBI On Corruption Charges Over 'Talk To AK'
sisodia residence

गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य लोगों के खिलाफ एक प्राथमिक जांच बैठाई है। यह जांच आम आदमी पार्टी सरकार के सोशल मीडिया कैंपेन टॉक टू एके के संबंध में है।

यह प्राथमिक जांच दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग  द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बैठाई गई है। इस शिकायत में एक बड़ी पब्लिक रिलेशन कंपनी पर आरोप है कि उसे टॉक टू एके कैंपेन के लिए हायर किया गया था जिसमें उसे 1.5 करोड़ रुपए दिए जाने थे।

इस शिकायत में ये भी आरोप है कि प्रधान सचिव की आपत्ति के बाद भी सरकार ने कैंपेन को आगे बढ़ाया और इस कैंपेन पर खर्च हुई राशि सरकारी खर्च में जोड़ दी गई।अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस प्राथमिक जांच में इन्हीं आरोपों की जांच की जाएगी। साथ ही सिसोदिया व अन्य की इस केस में क्या भूमिका है उसे भी देखा जाएगा।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिसोदिया ने कल ही ट्वीट किया था, 'स्वागत है मोदीजी। मैं चुनौती स्वीकार करता हूं। मैं आपकी सीबीआई का अपने घर और दफ्तर पर कल सुबह इंतजार करूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed