फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia press confrence,showed how google reveled yogi ministers  lies

सिसोदिया का दावा, गूगल ने खोली योगी के मंत्री के झूठ की पोल, दिखाए सबूत

Fri, 18 Dec 2020 05:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 18 Dec 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia press confrence,showed how google reveled yogi ministers  lies
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : @msisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तब से यूपी के मंत्री बौखलाए हुए हैं। 

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि पहले तो यूपी के मंत्रियों ने गुस्से में आकर हमें बहस की चुनौती दी। जब मैंने बहस की चुनौती स्वीकार कर बहस के लिए समय मांगा, तो उन्होंने समय नहीं दिया। लेकिन फोटोशॉप करके साल 2016 की खबर को आज की खबर दिखा झूठा ट्वीट कर दिया। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लेटेस्ट खबर बता कर ट्वीट पर झूठी खबर डाली, लेकिन गूगन ने मंत्री के झूठ की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार सच्चाई और ईमानदारी पर आधारित है, यहां झूठ, फरेब और फोटोशॉप नहीं चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि योगी जी, अपने मंत्रियों को समझा लीजिए। केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को चुनौती देना इतना आसान नहीं है। अब मुकाबला योगी मॉडल और केजरीवाल मॉडल ऑफ एजुकेशन का है। आपके मंत्री ने बहस की चुनौती दी थी, मैं 22 तारीख को लखनऊ आ रहा हूं। उनसे कह देना अब पीछे न हटें। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल है और योगी सरकार को भी चार साल हो गए हैं। आपका राज्य और बजट दोनों दिल्ली के मुकाबले काफी बड़े हैं। अब अपने मंत्रियों से कहें कि आपने चार साल में जो भी काम किए हैं उन कामों के आधार पर हमसे चर्चा करें। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को गलत बताया और उसके लिए खिलाफ सभी सबूत दिखाए। 
 


योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को कुछ खबरों को ट्वीट करते हुए लिखा था कि मनीष सिसोदिया जी,  डिबेट का निमंत्रण देने से पहले आप अपने सकूलों की हालत तो ठीक कर लें। जबकि ये तो केजरीवाल सरकार का दूसरा टर्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed