फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia Cbi Raids AAP MP Sanjay Singh calls Deputy CM Manish Sisodia a descendant of Maharana Pratap

रेड से हताश केंद्र सरकार: संजय सिंह बोले- सिसोदिया के घर से सीबीआई को कुछ भी न मिला, राजपूत हैं डिप्टी सीएम

Sun, 21 Aug 2022 04:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Aug 2022 04:46 PM IST
सार

आप सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा डिप्टी सीएम मनीष के नाम को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। संजय सिंह ने कहा कि उनका नाम बदलने से पहले सिसोदिया के खानदान के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वशंज बताया।

विज्ञापन
Manish Sisodia Cbi Raids AAP MP Sanjay Singh calls Deputy CM Manish Sisodia a descendant of Maharana Pratap
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास समेत अन्य जगहों पर सीबीआई की छापामारी को लेकर आप सरकार भाजपा पर हमलावर है। इस क्रम में आप सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा डिप्टी सीएम मनीष के नाम को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। संजय सिंह ने कहा कि उनका नाम बदलने से पहले सिसोदिया के खानदान के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वशंज बताया। वहीं गुजरात के आप नेता इसुदान गढ़वी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महाराणा प्रताप के वंशज मनीष सिसोदिया को झूठे आरोप में भाजपा परेशान कर रही है जिसके चलते गुजरात के राजपूत युवाओं में बहुत ही रोष जगा है। अगले कुछ दिनो में 5000 से अधिक राजपूत युवा आप में शामिल होंगे।

विज्ञापन

रविवार को आप सांसद संजय सिंह ने फिर से प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला है। जिसमें उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री हैं मनीष सिसोदिया, जिनका नाम उनकी शिक्षा क्रांति के लिए देश ही नहीं दुनिया में लिया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी हिन्दुस्तान आती हैं तो कहती हैं कि हमें मनीष सिसोदिया के द्वारा बनाए गए स्कूलों को देखना है। वह मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा दे रहे हैं। सरकारी स्कूलों में वातानुकूलित कमरे बनवाए, स्वीमिंग पूल बनवाए, हॉकी के ग्राउंड बनवाए हैं। पिछले पांच वर्षों में इंटर का परिणाम प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा है। उन मनीष सिसोदिया को नरेंद्र मोदी की सरकार ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। उन्होंने पूछा है कि सरकार द्वारा लुकआउट नोटिस किस कारण से जारी की गई, लुकआउट नोटिस जारी करने के पीछे की वजह है?

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मैं तो यह समझता हूं कि नरेंद्र मोदी की सरकार हताश, निराश प्रतीत होती है। इतनी हताशा कि 14 घंटे छापा मरवाए मनीष सिसोदिया के घर पर। सारी जांच करा ली कोई संपत्ति नहीं मिली, कोई रुपये की बरामदगी नहीं हुई, और कोई संपत्ति से जुड़ा कागज नहीं मिला। देश के 31 ठिकनों पर छापामारी की। अब मोदी जी के पास बताने के लिए कुछ नहीं है।

विज्ञापन

आरोप लगाया है कि कुछ नहीं मिला तो सरकार ने ड्रामा रचने के लिए मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिसा जारी कर दिया है। संजय सिंह ने कहा कि लुकआउट नोटिस उसके खिलाफ जारी किया जाता है जो व्यक्ति भगौड़ा हो, जो जांच में सहयोग न करता हो और जिसके भागने की संभावना हो।

सिंह ने कहा कि भाजपा की बंदर घुड़की से न आम आदमी पार्टी डरने वाली है, न अरविंद केजरीवाल डरने वाले हैं और न मनीष सिसोदिया। और न ही शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल रुकने वाला है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों का पांच लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया। इस दौरान उन्होंने व्यापम घोटाला, माइनिंग घोटाला समेत अन्य का जिक्र कर भाजपा पर करारा प्रहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed