फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia attacks on Centre, they should clarify its stand on Rohingya

Rohingya in Delhi: मनीष सिसोदिया बोले- रोहिंग्या मु्द्दे पर रुख स्पष्ट करे केंद्र सरकार

Thu, 18 Aug 2022 02:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Aug 2022 02:25 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि रोहिंग्या घुसपैठिये ही हैं और उन्हें अंतत: उनके संबंधित देश निर्वासित किया जाएगा। तब तक डिटेंशन सेंटर ही उनका ठिकाना है। उन्हें दिल्ली या कहीं भी रहने के लिए फ्लैट समेत अन्य कोई भी सुविधा देने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Manish Sisodia attacks on Centre, they should clarify its stand on Rohingya
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

अवैध रोहिंग्या विदेशियों के मुद्दे पर एक बार फिर दिल्ली और केंद्र सरकार में टकराव की स्थिति बन गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान के बाद आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हमला बोला। साथ ही सरकार से कई सवाल किए।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि रोहिंग्याओं के मामले पर केंद्र सरकार अपना रुख स्पष्ठ करे। उन्होंने कहा कि देश की नीतियों के खिलाफ और अवैध तरीके से रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली सरकार को कोई जानकारी नहीं है कि रोहिंग्या कहां रह रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी होनी चाहिए। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने रोहिंग्या को ईडब्ल्यूएस फ्लैट देने के मुद्दे रुख स्पष्ट करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इससे पहले पुरी ने बुधवार को कहा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों को बाहरी दिल्ली के बक्करवाला में अपार्टमेंट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और उन्हें बुनियादी सुविधाएं और पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। उनके इस ट्वीट पर सियासी हंगामा मच गया था। हालांकि बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि रोहिंग्या घुसपैठिये ही हैं और उन्हें अंतत: उनके संबंधित देश निर्वासित किया जाएगा। तब तक डिटेंशन सेंटर ही उनका ठिकाना है। उन्हें दिल्ली या कहीं भी रहने के लिए फ्लैट समेत अन्य कोई भी सुविधा देने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। उनके कानूनी निर्वासन की प्रक्रिया विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed