फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia attacked BJP in Delhi Assembly

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया बोले, सीबीआई के सवालों के जवाब दिए अब भाजपा की बारी

Wed, 31 Aug 2022 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 31 Aug 2022 07:43 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने भाजपा के सभी सवालों का जवाब दे दिया है। अब पीएम मोदी और जेपी नड्डा की बारी है। उन्हें तीन घोटालों पर सवालों का जवाब देना होगा।

विज्ञापन
Manish Sisodia attacked BJP in Delhi Assembly
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को भाजपा पर पलटवार के लिए विधानसभा सत्र को चुना। सिसोदिया ने सदन में सिलसिलेवार ढंग से भाजपा के सभी आरोपों का जवाब दिया। साथ ही भाजपा से पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने, जीएसटी, उद्योगपतियों की कर्ज माफी व ऑपरेशन लोटस पर तीखे सवाल किए। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने भाजपा के सभी सवालों का जवाब दे दिया है। अब पीएम मोदी और जेपी नड्डा की बारी है। उन्हें तीन घोटालों पर सवालों का जवाब देना होगा। पहला यह कि दूध-दही पर जीएसटी लगाकर प्रधानमंत्री के दोस्तों का कर्ज क्यों माफ किया गया? इसकी सीबीआई जांच क्यों नहीं हुई? दूसरा यह कि विधायकों को खरीदने के लिए 6,300 करोड़ रुपये कहां से आए और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने नोटबंदी के समय 1,400 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया, इसकी सीबीआई जांच कब होगी?
विज्ञापन


सदन में सिसोदिया इतने आक्रामक दिखे कि उन्होंने बीजेपी का ‘बच्चा चोर पार्टी’ तक करार दे दिया। सिसोदिया ने सवाल किया कि पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर, महंगाई से कमर तोड़कर, उन पैसों का इस्तेमाल विधायक खरीदने के लिए क्यों किया जा रहा है? विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई ने उनको क्लीन चिट दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मनगढ़ंत आरोप लगा रही, झूठ का जवाब नहीं दे सकते : मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा मनगढ़ंत व फर्जी झूठ फैला रही है। भाजपा के पास सवाल नहीं बचे तो झूठी बातों का जवाब मांग रही हैं। आबकारी में भाजपा के नेता पहले 8000 करोड़ रुपये के घोटाले का राग अलाप रहे थे, जो झूठा साबित हुआ। इसके बाद 1.5 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। फिर 1100 करोड़ का, इससे भी बात नहीं बनी तो 144 करोड़ के भ्रष्टाचार की बात करने लगे। स्पष्ट है कि फर्जी साजिश रच कर भाजपा पहले दिन से ही झूठ का जवाब मांग रही है।  

दावा, सीबीआई पर गिरफ्तारी का दबाव
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके घर सीबीआई भेजी गई, 14 घंटे तक खोजबीन और पूछताछ हुई। उन्होंने हर सवालों का जवाब दिया। सीबीआई संतुष्ट रही। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोल रहे है कि सवालों का जवाब दो। इससे साफ है कि उन्हें सीबीआई पर विश्वास नहीं है। सिसोदिया ने सदन को बताया कि जब घर से सीबीआई को कुछ नहीं मिला तो बैंक     लॉकर की जांच करने पहुंच गई। वहां उन्हें कुल मिलकर 70-80 हजार कीमत का सामान मिला और बच्चे का झुनझुना (खिलौना)। सीबीआई की तरफ से तो क्लीन चिट मिली गई है। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई पर प्रधानमंत्री का दबाव है कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed