फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia Arrest Delhi long drawn jail of Sisodia may delay the budget

Manish Sisodia Arrest: सिसोदिया की लंबी खिंची जेल तो पड़ सकता है बजट पर असर, 18 विभागों की है जिम्मेदारी

Mon, 27 Feb 2023 04:14 AM IST
शाहरुख खान नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Feb 2023 04:14 AM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जेल लंबी खिंची तो बजट डीरेल हो सकता है। उपमुख्यमंत्री के पास वित्त, शिक्षा समेत करीब 18 विभागों की जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार का बजट अगले माह पेश होगा। जी-20 की तैयारियों पर भी असर पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Manish Sisodia Arrest Delhi long drawn jail of Sisodia may delay the budget
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

कथित शराब घोटाले में सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से दिल्ली सरकार की ओर से अगले माह में पेश होने वाले बजट पर असर पड़ सकता है। सिसोदिया के पास वित्त, शिक्षा समेत करीब 18 विभागों की जिम्मेदारी हैं। 
विज्ञापन


अगर वे लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहते हैं तो आप सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर असर पड़ सकता है। इसका तात्कालिक असर बजट पर तो दिखेगा ही, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों की योजनाएं पटरी से उतर सकती है। 
विज्ञापन


जी-20 की तैयारियों पर भी पड़ सकता है असर, क्योंकि दिल्ली लोक निर्माण विभाग ही पूरी योजनाएं तैयार कर रहा है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन की तरह ही अगर सिसोदिया को मंत्रिपद से नहीं हटाया गया तो इतना विभाग जेल से संभालना भी बेहद कठिन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन





बजट पेश भी कौन करेगा। जिस तरह से मुख्यमंत्री समेत पूरी आम आदमी पार्टी सिसोदिया के साथ खड़ी है इससे स्पष्ट संकेत है कि उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया जाएगा। अंतिम समय तक उनसे विभाग की जिम्मेदारी नहीं हटाई जाएगी। पार्टी को डर यह भी है कि हटाने पर दिल्ली की जनता के सामने गलत संदेश भी जा सकता है। 
 

हालांकि पेंच तब भी फंसेगा जब उन्हें विभाग से स्वतंत्र किया जाएगा। ऐसे में सभी विभाग स्वत: मुख्यमंत्री के पास चला जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विभाग नहीं लेने की नीति पर काम करते है। 
 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली के विकास और अन्य योजनाओं को लेकर ज्यादा सक्रिय है लिहाजा मंत्री पद लेने पर मुख्यमंत्री का सीधा टकराव भी उपराज्यपाल से होगा। ऐसे में सिसोदिया का विभाग किसी और नेता को सौंपना पड़ सकता है।
 

बजट की तैयारी के लिए मांगी थी मोहलत

सबसे अधिक कठिनाई विधानसभा में पेश होने वाले दिल्ली सरकार के आगामी बजट को लेकर है। पिछले दिनों ही जब सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था तो उन्होंने बजट के नाम पर सीबीआई से कुछ दिनों की मोहलत भी मांगी थी। चूंकि कई विभाग सिसोदिया के पास ही है ऐसे में बजट बनाना और कल्याणकारी योजनाओं को उसमें शामिल करना पूरी दिल्ली सरकार के लिए आसान नहीं होगा। इसके साथ ही दिल्ली के शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी असर देखने को मिल सकता है। जी-20 के लिए दिल्ली की तैयारी पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed