फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia announce to cancel all exams of delhi state universities including final exam

दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाली सभी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द, कोरोना की वजह से लिया फैसला

Sat, 11 Jul 2020 01:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia announce to cancel all exams of delhi state universities including final exam
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

कोरोना के चलते दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि इसमें अंतिम वर्ष की परीक्षाएं भी शामिल हैं। छात्रों को डिग्री उनके पूर्व वर्ष के नंबरों के आधार पर प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये भी बताया कि सभी विश्वविद्यालयों को फाइनल परीक्षा रद्द कर छात्रों के मूल्यांकन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से परीक्षा लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा। ये निर्णय राज्य विश्वविद्यालय के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को भी पत्र लिखकर उनके सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा रद्द करने का निवेदन किया है।

किन-किन यूनिवर्सिटी में नहीं होंगे एग्जाम, डीयू का क्या है स्टेटस
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालय हैं- आईपी यूनिवर्सिटी, आंबेडकर यूनिवर्सिटी, डीटीयू व अन्य इन सभी में परीक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि बात अगर दिल्ली विश्वविद्यालय की करें तो इसके अंतर्गत आने वाले दिल्ली सरकार के कॉलेजों के बारे में फैसला केंद्र सरकार को लेना है।

मालूम हो कि डीयू के 12 ऐसे विश्वविद्यालय हैं जिन्हें दिल्ली सरकार 100 प्रतिशत फंड करती है और 16 ऐसे विद्यालय हैं जिन्हें दिल्ली सरकार 5 प्रतिशत फंड करती है। हालांकि डीयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है ऐसे में इन सभी के लिए केंद्र को ही फैसला लेना है।


दिल्ली सरकार मानती है कि जो सेमेस्टर पढ़ाया ही नहीं उसकी परीक्षा लेना सही नहीं है। इसके साथ ही सिसोदिया पहले भी कह चुके हैं कि यह कोरोना काल है और ये बड़े फैसले लेने का वक्त है। ऐसे में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हर जान को बचाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed