फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia addressed the workers in the party office

Delhi: 'सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाही को कुचला', BJP पर बरसे सिसोदिया; बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, बापू को किया नमन

Sat, 10 Aug 2024 12:45 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 Aug 2024 12:45 PM IST
सार

शनिवार सुबह पहले मनीष सिसोदिया कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे थे। जिसके बाद आप नेता ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उसके बाद उन्होंने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Manish Sisodia addressed the workers in the party office
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। शुक्रवार शाम को वह जेल से बाहर आ गए। आज सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें झूठे केस में फंसाया है। संविधान की ताकत से मैं यहां खड़ा हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले सिसोदिया ने सुबह कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे थे। जिसके बाद आप नेता ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, 'इन आंसुओं ने ही मुझे ताकत दी है। मुझे उम्मीद थी कि 7-8 महीने में न्याय मिल जाएगा लेकिन कोई बात नहीं 17 महीने लग गए। 17 महीने लग गए लेकिन जीत ईमानदारी और सच्चाई की हुई है। भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं है। उन्होंने(भाजपा) बहुत कोशिशें की। उन्होंने सोचा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डालेंगे तो हम सड़ जाएंगे।'

विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई। इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं। जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर कल भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी। तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला। मैं उन वकीलों का भी शुक्रगुजार हूं जो यह लड़ाई लड़ रहे थे। वो वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्के खा रहे हैं। मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे देश की बेटी विनेश ने दुनियाभर में हमारा मान बढ़ाया। वह जंतर-मंतर पर खड़े होकर कहती है कि BJP के सांसद ने हमें छेड़ा है तो केंद्र सरकार उस सांसद को गिरफ़्तार तक नहीं करती। इसके उलट सोशल मीडिया पर उस बेटी को ट्रोल किया जाता है। यह तानाशाही नहीं है तो और क्या है? आज उस बेटी के साथ जो हुआ है, वह बहुत ग़लत हुआ है और सबको पता है कि यह किसने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed