आमों के अजीब नामों ने लुभाया: तालकटोरा में आम महोत्सव का आयोजन, किसी को योगी तो किसी को जहांगीर पसंद
तालकटोरा ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को फलों के राजा आम की अनोखी महफिल सजी। इसमें देश और दुनिया की तमाम बड़ी शख्सियतें शरीक हुईं। आम महोत्सव में भारी संख्या में लोगों ने आम का स्वाद चखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम जहां अपने अद्भुत मीठे स्वाद के लिए जाने जाते हैं। वहीं दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित आम महोत्सव में आम अपने अजीबोगरीब नाम से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। एक तरफ जहां सुंदरी ने लोगों को खूब लुभाया तो वहीं दूसरी तरफ योगी आम ने लोगों के बीच एक अलग जगह बनाई।
आम महोत्सव में मेजों पर सजे अलग-अलग किस्म के आमों ने अपनी मिश्रित खुशबू से दर्शकों को आम के बगीचे का एहसास कराया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि एक बगीचें में मानों सैंकड़ों किस्म के आमों के पेड़ लगे हों। तालकटोरा ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को फलों के राजा आम की अनोखी महफिल सजी। इसमें देश और दुनिया की तमाम बड़ी शख्सियतें शरीक हुईं। आम महोत्सव में भारी संख्या में लोगों ने आम का स्वाद चखा। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गायक के गीतों ने माहौल को और भी मीठा कर दिया। कानपुर से बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी के प्रयासों से आयोजित इस महोत्सव में देश-दुनिया की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें राजनेता, कलाकार, लेखक, वैज्ञानिक और पत्रकार शामिल रहे।
इस वर्ष महोत्सव में 300 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित की गईं, जिनमें नवाबी गोला, कमल आम, रईस पसंद, योगी आम, सुरमेदानी, हैदर साहब, कलुआ, माया, जनार्दन पसंद, बरेली वाला, दशहरी, जहांगीर, नूर जहां, नगीना, चौसा, अल्फांसो, मल्लिका और ‘मोदी आम’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव में आम उत्पादक किसानों की मेहनत को सम्मानित करते हुए उनकी आर्थिक और तकनीकी उन्नति पर भी जोर दिया गया।
वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा और रामदास आठवले ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नितिन गडकरी, रवि किशन, कुमार विश्वास, संजय सिंह और अरबाज खान समेत कई दिग्गज उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: महीने की शुरुआत बारिश के साथ... दिल्ली-एनसीआर में सुबह से रिमझिम, कई दिन बरसेंगे बदरा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.