{"_id":"5b403e964f1c1ba5468b5178","slug":"mango-festival-starts-in-delhi-haat-here-you-can-taste-500-types-of-mangoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी दिल्ली हाट में मैंगो फेस्टिवल का आगाज, यहां मौजूद हैं 500 किस्म के आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी दिल्ली हाट में मैंगो फेस्टिवल का आगाज, यहां मौजूद हैं 500 किस्म के आम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आम खाने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। जनकपुरी दिल्ली हाट में 30वें मैंगो फेस्टिवल का आगाज हुआ है। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल में लोगों को 500 किस्म के आम देखने को मिलेंगे। दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस फेस्टिवल में मैंगो इटिंग कॉम्पिटिशन भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जनकपुरी स्थिति दिल्ली हाट में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली के 30वें मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम फलों का राजा है। आम खाने के शौकीन लोगों के लिए मैंगो फेस्टिवल एक सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम के बिना दिल्ली की गर्मी का सीजन अधूरा सा लगता है। इस फेस्टिवल में उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आम उत्पादक अपने प्रदेश के आम के किस्म लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
7 जुलाई को शाम 4 से 5 बजे तक महिलाओं के बीच आम खाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजयी रहने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, 8 जुलाई को शाम 4 से 5 बजे के बीच पुरुषों के बीच ऐसी ही प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसके साथ ही फेस्टिवल में बच्चों के लिए मैंगो क्विज और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह फेस्टिवल सुबह 11 से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा। फेस्टिवल में आने वाले लोगों के लिए तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-3 से नि:शुल्क शटल सेवा उपलब्ध कराई गई है।