फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man withdraw 80 thousand of lady by changing ATM card in Faridabad

फरीदाबाद: एटीएम कार्ड बदल युवती के खाते से निकाले 80 हजार रुपये 

Fri, 19 Jul 2019 06:50 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 19 Jul 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Man withdraw 80 thousand of lady by changing ATM card in Faridabad
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये - फोटो : Social Media (File Photo)

एटीएम मददगार गिरोह के ठगों ने पैसे निकालने आई एक युवती का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सेक्टर-56 निवासी भारती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह राजीव कॉलोनी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। वहां दो युवक पहले से मौजूद थे। भारती ने जब एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया तो ट्रांजेक्शन नहीं हुई। एक-दो बार प्रयास करने पर भी जब रुपये नहीं निकले तो वहां खड़े युवकों ने भारती से मदद करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने मदद के बहाने भारती के डेबिट कार्ड का पिन भी पूछ लिया और रुपये निकालने का प्रयास करने लगे। मगर रुपये नहीं निकलने पर उन्होंने कार्ड वापस लौटा दिया और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर कुछ देर बाद ही भारती के खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। जब तक भारती कुछ करती उनके खाते से 80 हजार रुपये निकल गए। भारती ने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। तब उसे ठगी का पता चला और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed