फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man Wife and three daughters Crushed by truck in delhi

पत्नी और तीन बेटियों को ट्रक से रौंदा, आरोपी की करतूत का ऐसा खुला चौंकाने वाला राज, पुलिस भी हैरान

Sat, 24 Nov 2018 05:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
man Wife and three daughters Crushed by truck in delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना में सामने आई है। द्वारका में एक व्यक्ति ने पत्नी व तीन बेटियों को टाटा-407 से रौंद दिया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीनों बेटियां अस्पताल में भर्ती हैं। घटना गत 19 नवंबर की है। 
विज्ञापन


पुलिस शुरू में इसे सड़क दुर्घटना मान रही थी, लेकिन बेटी ने पिता की इस करतूत का खुलासा कर दिया। द्वारका (नॉर्थ) थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और घटना वाले दिन शराब पी रखी थी। द्वारका जिला डीसीपी ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पुलिस को 19 नवंबर की रात 1:30 बजे सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर के टाटा-407 ने जेजे कॉलोनी, सेक्टर-16ए, द्वारका में तीन लोगों को कुचल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी छोटू ने बताया कि हादसे के बाद उसने टाटा-407 का द्वारका मेट्रो स्टेशन तक पीछा किया, लेकिन ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पीसीआर वैन ने घायल महिला बिभा और उसकी 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी, 13 वर्षीय बेटी मनीषा व डेढ़ वर्षीय बेटी जाह्नवी को अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

डॉक्टरों ने बिभा को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों बेटियों को डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मनीषा के बयान लेने के बाद एफआईआर में बेगूसराय निवासी उसके पिता अखिलेश के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed