फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man who went to party on his birthday stabbed to death in delhi one friend injured

बर्थडे..मोमोज..मर्डर: सलमान खान ने ले ली विकास की जान, मारने के बाद हत्यारे ले गए अस्पताल; मौत की खबर सुन भागे

Thu, 31 Jul 2025 06:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

विकास के साथ मौजूद युवकों ने थोड़ी सी भी हिम्मत दिखाई होती तो शायद आज विकास जिंदा होता। एक परिजन ने कांपती हुई आवाज में बताया। बुधवार को विकास का जन्मदिन था। दिन में परिजनों से उसने बातचीत की थी। शाम को वह पार्टी करने की बात कर रहा था। 

विज्ञापन
man who went to party on his birthday stabbed to death in delhi one friend injured
मृतक विकास वलेचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार रात बर्थडे की पार्टी करने गए एक युवक की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विकास वलेचा (28) के रूप में हुई है। हमले के दौरान बदमाशों ने विकास के दोस्त सुमित शर्मा पर भी लोहे की रॉड से हमला कर उसकी टांग तोड़ दी। बाद में आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

चार लोगों ने मिलकर किया हमला
सुमित को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी सलमान खान (24), आजाद कुमार मिश्रा (31), मोनू मिश्रा (28) और 13 साल के नाबालिग के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोमोज की दुकान पर हुआ था विवाद
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि विकास के दोस्त अभिषेक का दो दिन पूर्व गाजीपुर पेपर मार्केट में मोमोज की दुकान चलाने वाले सलमान से झगड़ा हुआ था। बुधवार को इसी बात पर दोबारा विवाद हुआ। सलमान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विकास की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और लोहे की रॉड बरामद कर ली है।

विज्ञापन

नोएडा में सेल्स मैनेजर था विकास
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि विकास बलेचा अपने परिवार के साथ एनआईटी सेक्टर-5, फरीदाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता संजय वलेचा, मां और 22 साल की एक बहन है। विकास नोएडा सेक्टर-5 में एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर था। परिजनों ने बताया कि घर से दूर ऑफिस होने की वजह से पिछले कुछ दिन से वह खोड़ा कॉलोनी में पीजी में रह रहा था।

दी थी देख लेने की धमकी
बुधवार 30 जुलाई को उसका जन्मदिन था। रात को उसने पार्टी देने की बात की। तीन कारों में सवार होकर विकास और उसके दोस्त सुमित, अभिषेक, विशाल व अन्य गाजीपुर शराब के ठेके पर पहुंचे। अभिषेक ने पार्टी के दौरान बताया कि दो दिन पहले मोमोज की दुकान वाले युवक से उसका झगड़ा हो गया था, वह उसको देख लेने की धमकी दे रहा था।

सलमान को मारने पहुंचे गए थे सभी दोस्त
इस बात पर सभी युवक सलमान को ढूंढने लगे। वह अपनी दुकान पर दिख गया। सारे युवक सलमान के पास पहुंचे और उससे झगड़ा करने लगे। सलमान ने हालात देखकर अपने दोस्तों को कॉल कर बुला लिया। इस बीच विकास ने सलमान को एक थप्पड़ मार दिया। झगड़े के बीच अचानक सलमान के दोस्त आ गए।

विकास को मारे कई चाकू, सुमित की तोड़ी टांग
इन लोगों ने लोहे की रॉड और चाकू से विकास पर कई वार कर दिए। सुमित विकास को बचाने का प्रयास करने लगा। इस बीच इनके सारे दोस्त मौके से भाग खड़े हुए। बदमाशों ने सुमित पर रॉड से कई वार किए और उसकी टांग तोड़ दी। विकास को कई चाकू मारने के बाद आरोपी भी वहां से भाग गए।

मारने के बाद खुद ले गए अस्पताल
एक आरोपी आजाद कुमार मिश्रा को लगा कि अगर विकास मर जाएगा तो वह फंस जाएंगे। इसलिए वह खुद ही विकास को एलबीएस अस्पताल ले गया। अस्पताल में विकास को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में आजाद भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

ऐसे पकड़े गए आरोपी...
आजाद कुमार मिश्रा ने अस्पताल में बताया कि वह पेपर मार्केट में मौजूद था। कुछ अज्ञात लड़कों ने इन पर हमला किया। वह तो बस इनको अस्पताल ले आया है। हत्या की सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड, स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और गाजीपुर थाने की चार टीमों का गठन कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। विकास को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक आजाद से पूछताछ की गई तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। सीसीटीवी से सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आजाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बाद में नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को खोड़ा कॉलोनी से दबोच लिया गया।

जन्मदिन के दिन ही हो गई हत्या...
विकास के साथ मौजूद युवकों ने थोड़ी सी भी हिम्मत दिखाई होती तो शायद आज विकास जिंदा होता। एक परिजन ने कांपती हुई आवाज में बताया। बुधवार को विकास का जन्मदिन था। दिन में परिजनों से उसने बातचीत की थी। शाम को वह पार्टी करने की बात कर रहा था। अपने साथ काम करने वाले दोस्तों को वह गाजीपुर पेपर मार्केट ले गया। यहां दोस्तों के साथ खूब पार्टी की। बाद में विवाद हो जाने के बाद विकास की हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि विकास परिवार में इकलौता बेटा था। अब एक बहन व माता-पिता ही बचे हैं। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed