फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man who lost his certificates and money writes to pm modi as police was not filing his complaint

थाने के चक्कर काट थक गया तो प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लगाई गुहार, तब लिखी रिपोर्ट

Sun, 09 Apr 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 09 Apr 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
man who lost his certificates and money writes to pm modi as police was not filing his complaint
- फोटो : narendra modi

गुरुग्राम में तीन युवकोें से मारपीट और लूट के मामले में कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद अब पीड़ित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। इसके बाद थाना मेट्रो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रमाशंकर यादव मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी के गांव भेलवा का रहने वाला है। वह यहां एमजी रोड स्थित प्यारेलाल काम्पलेक्स सुखराली में चिरदीप के एलईडी लाइट के ऑफिस में काम करता है।
विज्ञापन


उसने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि यहां से बिहार जाने के लिए निकला था। एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर उसे तीन युवक मिले। उन्होंने पूछा कि कहां जाओगे तो उन्होंने बताया कि दरभंगा जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल 2200 रुपये और एटीएम भी ले लिया और मारपीट की

man who lost his certificates and money writes to pm modi as police was not filing his complaint
लूट - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वह सीतामढ़ी जाएंगे। उनके साथ बातचीत होने लगी। वह लोग उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली के सुभाष पैलेस लेकर गए। बातों बातों में उन्होंने उसका बैग भी ले लिया।

इसके बाद उसका मोबाइल 2200 रुपये और एटीएम भी ले लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने उसके बैंक खाते में जमा 6000 हजार रुपये भी निकाल लिए।

उसके बाद पीड़ित दिल्ली में पुलिसकर्मी के पास मदद के लिए गया तो पुलिसकर्मी ने उससे कहा कि कुछ नहीं होगा। पीड़ित का कहना है कि वह रोता रहा, लेकिन पुलिस वाले ने उसकी मदद नहीं की।

man who lost his certificates and money writes to pm modi as police was not filing his complaint

उसने बताया कि उसके बैग में दसवीं, बारहवी, बीए प्रथम वर्ष का ओरिजनल सर्टिफिकेट थे। उसके बाद वह दूसरे दिन सुभाष पैलेस थाना, कश्मीरी मेट्रो थाना, रिठाला थाना गया, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। यह घटना 2 जनवरी 2017 की है।

पीड़ित ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि वह एक साधारण किसान का बेटा है। उसका पिता बहुत गरीब है। मेहनत करके अपने बेटे को पढ़ाया और उसके पास आज ओरिजनल सर्टिफिकेट भी नहीं।

वह आगे की पढ़ाई कैसे करेगा। उसने नरेंद्र मोदी से पढ़ाई के ओरिजनल सर्टिफिकेट दिलाने की गुहार लगाते हुए लिखा कि वह उनका जिंदगी भर आभारी रहेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से थाना मेट्रो पुलिस को यह पत्र मिला, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed