Delhi: महिला के साथ लॉज में आए शख्स की हत्या, मृतक के मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है मृतक के मुंह से झाग भी निकल रहे थे। तकिए पर भी कुछ दाग लगे मिले हैं। उसने कमरे में शराब भी पी थी। अब पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है जिसके साथ मृतक इस होटल में आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफदरजंग एंक्लेव इलाके में स्थित एक लॉज में एक शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक एक महिला के साथ लॉज में आया था। देर रात महिला लॉज से चली गई। दोपहर में शख्स अपने कमरे में बिस्तर पर अचेत हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। छानबीन करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है जो उसके साथ लॉज में आई थी। लॉज में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला कैद हो गई है।
मृतक की शिनाख्त इंदिरा पुरम गाजियाबाद निवासी दीपक सेठी (54) के रूप में हुई है। छानबीन से पता चला है कि मृतक कोई स्थायी काम नहीं करता था। वह कमीशन पर काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12.49 बजे पुलिस को सफदरजंग के बलजीत लॉज के एक कमरे में एक शख्स के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बलजीत लॉज पहुंची। कमरे में एक शख्स अचेत पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी, जिसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छानबीन के दौरान लॉज का सफाई कर्मी ने बताया जब वह रुम नंबर 204 के पास सफाई कर रहा था, तो उसे दरवाजा हल्का सा खुला मिला। चाबी अंदर दरवाजे में लटकी हुई थी। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कुछ संदेह होने पर जब कमरे का दरवाजा खोला। वहां एक शख्स अचेत मृत हालत में पड़ा मिला। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल से पुलिस को कुछ गोलियां, हाथ से लिखा गया एक नोट और वोदका की एक बोतल मिली।
इसके बाद पुलिस ने लॉज के विजिटर रजिस्टर की जांच की। जिससे पता लगा मृतक 24 साल की अंजलि नाम की एक युवती के साथ यहां आया था। उसके बाद पुलिस ने लॉज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिससे पता लगा युवती 30 मार्च की रात 8.50 बजे इस लॉज में आई थी और मध्य रात्रि में वह लॉज से निकल गई। इसके बाद पुलिस मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य इक्कठा किए।
पुलिस का कहना है मृतक के मुंह से झाग भी निकल रहे थे। तकिए पर भी कुछ दाग लगे मिले हैं। उसने कमरे में शराब भी पी थी। अब पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है जिसके साथ मृतक इस होटल में आया था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी मृतक एक महिला के साथ नजर आया है। पुलिस अब उस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर की भी जांच कर रही है।