दिल्ली: हनीट्रैप में फंसा लूटपाट के लिए की थी युवक की हत्या, 'कातिल' हसीना तीन आरोपियों समेत धरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी जिला पुलिस ने प्रशांत विहार इलाके में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। हनीट्रैप में फंसाकर लूटपाट के लिए युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पीड़ित से लूटा गया मोबाइल और पर्स बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग लगा था।
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रशांत विहार इलाके में मेट्रो के पिलर नंबर 444 के पास सोमवार को एक युवक घायलावस्था में मिला था। युवक को भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके हाथ पर दीपक नाम का टैटू था।
मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई। हत्या का मामला दर्ज कर प्रशांत विहार थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
जांच में पता लगा कि हाल ही में जेल से बाहर आया मोनू यादव उर्फ मोंटू दमकल केंद्र के पास एक महिला दोस्त के साथ देखा गया था। जांच के बाद पुलिस ने मोनू और उसकी महिला दोस्त पायल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके साथी अजय उर्फ पिलिया उर्फ अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। सुल्तानपुरी में रहने वाले तीनों आरोपियों ने किसी को लूटने की साजिश रची थी।