फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man wanted to scare his wife thats why he do such things

पत्नी को डराने लिए इस शख्स ने कर डाला ये काम

Thu, 20 Aug 2015 09:41 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
man wanted to scare his wife thats why he do such things

रबूपुरा कस्बे से मंगलवार देर शाम एक युवक का रहस्यमय हालात में अपहरण हो गया। आरोप है कि युवक को करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल में बदमाश छोड़ गए और वह अपनी ससुराल में जा पहुंचा।

विज्ञापन


उधर,पीड़ित की यह कहानी पुलिस के गले से नहीं उतर रही है और वो मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि अफसर जल्द ही अपहरण कांड का खुलासा करने का दावा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम बिलोचान मोहल्ला निवासी शौकीन रबूपुरा-फलैदा मार्ग की ओर घूमने गया था और रास्ते से ही कार सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को युवक की कहानी पर है शक

man wanted to scare his wife thats why he do such things

अपहरण की सूचना पीड़ित ने अपने मोबाइल से पिता को दी तो बदमाशों ने फोन छीनकर उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। करीब चार-पांच घंटे बाद शौकीन ने फिर अपने पिता को फोन से सूचना दी कि बदमाश उसे करीब चार किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ गए थे और वह वहां से अपनी ससुराल धनपुरा पहुंच गया है।


थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है क्योंकि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह परिजनों और पत्नी को डराना चाहता था इसलिए उसने ऐसा किया है।

उनका यह भी कहना है कि फोन की कॉल डिटेल और अन्य सुबूत जुटाया जा रहा है। अगर सही में अपहरण हुआ है तो बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। यदि मामला फर्जी निकला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed