{"_id":"5b10343e4f1c1b9f6e8b584b","slug":"man-use-two-car-in-same-number-at-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ही नंबर की दो कार को इस तरह से करता था यूज, नहीं होती थी किसी को भनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही नंबर की दो कार को इस तरह से करता था यूज, नहीं होती थी किसी को भनक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
man use two car in same number
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम विहार थाना पुलिस ने एक नंबर की चल रही दो गाड़ियों को पकड़ा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पालम विहार थाना पुलिस को सोशल मीडिया के जरिये सूचना मिली थी कि कार्टर पुरी में एक नंबर की दो वैगनआर गाड़ी मौजूद हैं। इन गाड़ियों पर फर्जी नंबर होने और शहर में वारदात को अंजाम देने की आशंका भी जताई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पालम विहार थाना पुलिस को सोशल मीडिया के जरिये सूचना मिली थी कि कार्टर पुरी में एक नंबर की दो वैगनआर गाड़ी मौजूद हैं। इन गाड़ियों पर फर्जी नंबर होने और शहर में वारदात को अंजाम देने की आशंका भी जताई गई थी।
विज्ञापन
man use two car in same number
इस मामले में पालम विहार थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी धीरेंद्र के रूप में हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ही गाड़ी आरोपी की हैं।
जब एक गाड़ी खराब हो जाती थी तो वह दूसरी गाड़ी को इसी नंबर से प्रयोग करता था। फिलहाल इन गाड़ियों के माध्यम से कोई वारदात को अंजाम देने की बात सामने नहीं आई है।