{"_id":"5d7bce248ebc3e016e02799e","slug":"man-thief-cab-police-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए चुराई कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए चुराई कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2019 10:43 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
कैब चुराई (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के किशनगढ़ थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए एक जानकार की कैब चुरा ली। कैब चुराने के बाद उसने गर्लफ्रेंड को गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, पटौदी, अलवर और नोएडा में घुमाया। किशनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कैब बरामद कर ली है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिया सराय गांव (किशनगढ़) में रहने वाले साहिल ने हरियाणा नंबर की अपनी कैब चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद किशनगढ़ थानाध्यक्ष राजेश मौर्या के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता साहिल ने बताया कि उसकी कैब रजत शर्मा ने चुराई है। उसे रजत शर्मा के घर का पता मालूम नहीं है। पीड़ित ने रजत शर्मा का फोन नंबर दिया। आखिरकार पुलिस टीम ने रजत शर्मा को 12 सितंबर को कैब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन