{"_id":"5ceb7bf3bdec2207410e7a40","slug":"man-take-screenshot-offensive-photo-of-woman-from-video-call","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉल से लिया महिला का आपत्तिजनक फोटो, फिर किया हैरान करने वाला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉल से लिया महिला का आपत्तिजनक फोटो, फिर किया हैरान करने वाला काम
Mon, 27 May 2019 11:26 AM IST
शाहरुख खान
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ई-कॉमर्स साइट ओएलएक्स पर एयर कंडीशनर बेचने का विज्ञापन देना एक महिला को महंगा पड़ गया। एक ग्राहक ने मोबाइल नंबर हासिल कर महिला से नजदीकियां बढ़ा ली और वीडियो कॉल के जरिये अश्लील फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया।
महिला को बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी उगाही करने लगा। लोकलाज की खातिर महिला ने अपने गहने बेचकर आरोपी को लाखों रुपये दे दिए। आरोपी लगातार रुपयों की मांग करता रहा तो पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी बात बताई।
उन्होंने आरोपी के खिलाफ द्वारका सेक्टर-23 थाने में शिकायत की है। महिला द्वारका सेक्टर-23 इलाके में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। दो साल पहले उसने ई-कॉमर्स साइट ओएलएक्स पर दो विंडो एसी बेचने का विज्ञापन दिया।
विज्ञापन
आशुतोष नाम के व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और एसी की कीमत पूछी। आरोपी ने महिला को व्हाट्सएप पर एसी के फोटो भेजने के लिए कहा। फोटो भेजने के बाद वह महिला के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा।

Trending Videos
पहले तो महिला उसके मैसेज नजरअंदाज करती रही, लेकिन आरोपी ने भावनात्मक बातें कर महिला को झांसे में ले लिया। इसके बाद महिला उससे व्हाट्सएप कॉल पर बात करने लगी। दोस्ती बढ़ी तो युवक की मांग पर महिला ने आरोपी के मोबाइल पर कॉल की।
आरोप है कि युवक ने कॉल रिकॉर्ड कर ली और रिकॉर्डिंग को उसके पति के पास भेजने की धमकी देकर उसे वीडियो कॉल पर बात करने का दवाब बनाने लगा। डरी-सहमी महिला ने आरोपी से वीडियो कॉल से भी बात की।
इस दौरान उसने स्क्रीन शॉट से महिला का अश्लील फोटो ले लिया। इसके बाद वह फोटो महिला के पास भेजा और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता से उगाही करने लगा। 60 हजार रुपये की उगाही करने के बाद आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये देने की मांग की।

रुपये नहीं होने पर महिला को अपने गहने बेचने पड़े। कुछ दिन बाद आरोपी ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की। महिला के पास रुपये नहीं थे तो उसने अपने पति व छोटे भाई को इसकी जानकारी दी।
पति व भाई ने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। परिवारवालों ने द्वारका सेक्टर-23 थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। उगाही और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।