फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man suicide by hanging hightention wire

हाईटेंशन पोल से लटककर की आत्महत्या

Wed, 21 Jun 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 21 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
 man suicide by hanging hightention wire
demo pic - फोटो : amar ujala
सदर थानांतर्गत मेदांता अस्पताल के पास सेक्टर-38 में मंगलवार की देर शाम युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान मैनपुरी (उप्र) के परोणख गांव निवासी टिंकू के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया। पुलिस ने युवक के बड़े भाई रिंकू की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


रिंकू ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसका भाई काफी समय से किसी बात को लेकर तनाव में रहता था। कई बार पूछने पर भी उसने अपने तनाव की वजह किसी को नहीं बताई। रिंकू के मुताबिक, वह खुद अपने भाई टिंकू के साथ नोएडा की एक बस कंपनी में सहायक का काम करते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को टिंकू की ड्यूटी फरीदाबाद से स्टॉफ को लेकर मेदांता अस्पताल गुरुग्राम जाने वाली बस में लगी थी। वह बस में सवार होकर सुबह गुरुग्राम आ गया था। इसके बाद वह कहीं घूमने चला गया और शाम को लौटा था। जिसके बाद टिंकू ने मेदांता अस्पताल के पास ही ग्रीन बेल्ट में झाड़ियों के पीछे लगे हाईटेंशन लाइन के टावर से लटकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed