Delhi: गर्लफ्रेंड से बात करने को मना करने पर चाकू घोंपकर की हत्या, पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को दबोचा
डॉक्टरों ने बताया कि चाकू राहुल के दिल तक पहुंच गया था और दिल पंचर हो गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपी दक्षिणपुरी के रहने वाले हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकर नगर थाना इलाके में एक युवक ने अपनी महिला दोस्त से बात करने से मना किया तो आरोपी युवक ने मंगलवार रात उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पीड़ित युवक राहुल उर्फ खटारा (18) को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राहुल अपने पिता तारा पांडेय का इकलौता सहारा था। अब पिता परिवार में अकेले रह गए हैं। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो नाबालिग (दोनों की उम्र 17 वर्ष) को पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
राहुल उर्फ खटारा अपने पिता तारा पांडेय के साथ मकान नंबर 3/144 दक्षिणपुरी में रहता था। राहुल कुछ नहीं करता था। उसकी मां का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। पिता-पुत्र दोनों घर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि राहुल की दक्षिणपुरी में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। यहां रहने वाला अंकित भी उससे बात करता था। राहुल ने उसे अपनी दोस्त से बात करने से मना कर दिया था। इस बात पर अंकित नाराज हो गया। मंगलवार रात करीब 10 बजे राहुल अपने एक साथी के साथ ब्लाक नंबर-एक, दक्षिणपुरी में बैठा था। तभी अंकित अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां आया और राहुल को पकड़कर उसकी छाती में चाकू घोंप दिया।
सूचना पर पहुंची पीसीआर वैन ने उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि चाकू राहुल के दिल तक पहुंच गया था और दिल पंचर हो गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपी दक्षिणपुरी के रहने वाले हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।