फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man stabbed for refusing to talk to his girlfriend in delhi

लड़की के खातिर कत्ल: GF से बात करने से मना करने पर युवक को घोंपा चाकू, मौत, वार से हार्ट हो गया था पंक्चर

Wed, 12 Apr 2023 06:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Apr 2023 06:31 PM IST
सार

चाकू लगने के बाद युवक का मौके पर काफी खून बह गया था। पीसीआर वैन ने राहुल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Man stabbed for refusing to talk to his girlfriend in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंबेडकर नगर थाना इलाके में एक युवक ने अपनी महिला दोस्त से बात करने से मना किया तो आरोपी युवक ने उसकी चाकू घोंपकर मंगलवार रात को हत्या कर दी। पीड़ित युवक राहुल उर्फ खटारा (18) को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल अपने पिता तारा पांडेय का इकलौता सहारा था। अब पिता परिवार में अकेले रह गए हैं। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो नाबालिग (दोनों की उम्र 17 वर्ष) को पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल उर्फ खटारा अपने पिता तारा पांडेय के साथ मकान नंबर 3/144 दक्षिणपुरी में रहता था। राहुल कुछ नहीं करता था। उसकी मां का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। पिता-पुत्र दोनों घर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि राहुल की दक्षिणपुरी में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। यहां रहने वाला अंकित भी उससे बात करता था। राहुल ने उसे उसकी दोस्त से बात करने से मना कर दिया था। इस बात पर अंकित नाराज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10 बजे राहुल अपने एक साथी के साथ ब्लाक नंबर-एक, दक्षिणपुरी में बैठा था। तभी अंकित अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां आया और राहुल को पकड़कर उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। मौके पर काफी खून बह गया था। पीसीआर वैन ने राहुल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि चाकू राहुल के दिल तक पहुंच गया था और चाकू लगने से दिल पंक्चर हो गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपी दक्षिणपुरी के रहने वाले हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed