{"_id":"5d59e2c88ebc3e89c36c3638","slug":"man-shows-car-and-thugs-38-thousands-through-online-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कार देखो डॉट कॉम पर स्विफ्ट दिखा 38 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कार देखो डॉट कॉम पर स्विफ्ट दिखा 38 हजार ठगे
Mon, 19 Aug 2019 05:14 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 19 Aug 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
कार दिखाकर ठगे रुपये (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठग हर दिन अलग-अलग तरीके अपनाकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कार देखो डॉट कॉम पर कार दिखाकर एक शख्स से 38 हजार रुपये ठग लिए। वहीं कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर जालसाजों ने युवक को फोन कर ऑप्शन दबाने को कहा और 50 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए। एक अन्य युवक के खाते से आठ हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर लिए। इन तीनों मामलों में कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चाचा अधिकारी तो भतीजे ने केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री बनकर की अवैध वसूली, गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यूसुफ पुर, ग्रेटर नोएडा निवासी हैदर अली ने कार खरीदने के लिए कार देखो डॉट कॉम साइट देखी तो उन्हें एक स्विफ्ट कार पसंद आ गई। इसके बाद कार मालिक योगेश सैनी की हैदर से बात हुई। योगेश ने खुद को आर्मी का बताते हुए हैदर को व्हाट्स एप पर कार की फोटो, आरसी व अन्य डिटेल व अपना आधार नंबर, आईडी भेज दी। दोनों के बीच 1.70 लाख रुपये में कार की कीमत तय हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद योगेश ने कहा कि कार बुक कराकर भेजने से पहले उसे तय कीमत का 20 प्रतिशत देना होगा। हैदर ने गूगल पे के माध्यम से 38,200 रुपये दे दिए। योगेश ने भी 11 अगस्त को इंडियन आर्मी की गाड़ी बुकिंग की रसीद व्हाट्स ऐप कर दी। इसके बाद से न गाड़ी मिली न पैसे। आरोपी ने व्हाट्स एप नंबर बंद कर लिया। जब दूसरे नंबर पर बात की गई तो कार व पैसे देने से मना कर दिया।
वहीं सोरखा निवासी अमित यादव के खाते से भी 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। दो दिन पहले अमित के पास एक फोन आया। कॉलर ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और उसके खाते के बारे में बात करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि जो ऑप्शन बता रहा है उसे दबाते रहें।
अमित ने जब ऑप्शन दबाया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। इधर, सेक्टर-12 निवासी शिवम अवस्थी के अकाउंट से 7 अगस्त को आठ हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजक्शन हो गए। शिवम का कोटक महिंद्रा बैंक में सैलरी अकाउंट है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।