फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man shot gun by miscreants after returning reading Namaz in ghaziabad

रंगदारी न देना पड़ा भारी, नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारी

Sat, 20 Apr 2019 08:00 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Apr 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
Man shot gun by miscreants after returning reading Namaz in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रंगदारी न देने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नदीम पुत्र अबरार निवासी कैला भट्टा शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए गया था। करीब डेढ़ बजे नमाज पढ़ने के बाद वह बाइक पर बैठा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां उपचार चल रहा है। नदीम के बड़े भाई वकील ने बताया कि चार माह पहले कुछ बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


रंगदारी नहीं दी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। उस दौरान मामला शांत हो गया। बताया कि कुछ समय पहले दो लाख रुपये मांगे। यह रुपये देने से भी इनकार कर दिया। इससे नाराज आरोपियों ने मौका मिलते ही गोली मार दी। गोली चलते ही घटना स्थल पर भगदड़ मच गई। क्योंकि लोग नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हथियार लहराते हुए फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को पहचान लिया है। यह वही लोग हैं, जो रंगदारी के लिए आए थे। आरोप लगाया कि आरोपी पास में ही रहते हैं। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

तीन दिन से दे रहे थे धमकी

पीड़ित के अनुसार आरोपी तीन दिन से धमकी दे रहे थे। धमकी दी थी कि रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे। डर के कारण पुलिस को भी सूचना नहीं दी। आरोपी मौके का इंतजार कर रहे थे। 

मीट फैक्टरी में काम करता है पीड़ित
परिजनों के अनुसार नदीम साहिबाबाद की एक मीट फैक्टरी में काम करता है। इससे पहले वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। घाटा होने पर उसने मीट फैक्टरी में नौकरी करना शुरू कर दिया।

कुछ दिन पहले बेची थी गांव में जमीन
पीड़ित के भाई वकील ने बताया कि गांव अजराड़ा थाना किठौर मेरठ में कुछ समय पहले पांच बीघा खेती की जमीन बेची थी। जमीन का रुपया आया था। तभी से आरोपी रंगदारी मांग रहे हैं। बताया कि जमीन व्यापार करने के लिए बेची थी। मंदी होने के कारण काम शुरू नहीं किया।

पहले होटल मालिक को मार चुके गोली
कुछ समय पहले एक होटल मालिक से रंगादारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उसको गोली मार दी थी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में कई मकानों पर भी कब्जा कर रखा है। वह लोगों को डरा धमकाकर कम कीमत पर मकान खरीद लेते हैं। कुछ लोगों को रुपये भी नहीं देते हैं। जो भी रुपये मांगता है, उनके साथ मारपीट करके भगा देते हैं।

मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का निकलकर आ रहा है। आइपीएल में रुपये लगाने को लेकर विवाद है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -धर्मेंद्र चौहान, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed