फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man shot dead by bike-borne assailants dressed as delivery agents in Gurugram

Gurugram Murder: रुपयों के लेनदेन में रोहित शौकीन की 12 गोलियां मारकर हत्या, किस्मत से बच गया उसका दोस्त

Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
सार

रोहित शौकीन को गोलियां मारने वाले दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

विज्ञापन
Man shot dead by bike-borne assailants dressed as delivery agents in Gurugram
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर गोलियों से भूनकर रोहित शौकीन की हत्या में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया है। घटना के दौरान सड़क के पार खड़े रोहित का दोस्त सिगरेट लेने गया हुआ था, ऐसे में वह गोली लगने से बच गया।

विज्ञापन


रोहित शौकीन को गोलियां मारने वाले दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। रोहित शौकीन (39 वर्ष) दिल्ली के कमरूद्दीन नगर, निहाल विहार का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलर व किराए का काम करता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक रोहित शौकीन गायक राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया के करीबी (गारंटर) था। हालांकि राहुल फाजिलपुरिया ने रोहित शौकीन से सीधा संपर्क होने से मना किया है। वहीं, रोहित शौकिन (मृतक) के साले ने बताया कि रोहित को रुपये देने के लिए दीपक नादंल ने बीते सोमवार की दोपहर को कॉल की थी और गुरुग्राम के सेक्टर-77 में लोकेशन देकर बुलाया था। रोहित अपने बड़े भाई विजय शौकीन की सफेद रंग की कार में अपने गांव के दोस्त के साथ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक नांदल द्वारा भेजी गई लोकेशन पर सोमवार की रात करीब 9 बजे रोहित शौकीन इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने रोहित शौकीन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बाइक पर आए एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे युवक ने मुंह पर कपड़ा लपेटा था। बताया जा रहा है कि करीब 15 गोलियां दोनों बदमाशों द्वारा चलाई गई और मौके पर ही रोहित शौकीन की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर के अनुसार रोहित को कुल 12 गोलियां लगी मिली। इनमें नौ गोलियां शरीर के आरपार थी, जबकि तीन गोलियां पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के अंदर मिली।

पुलिस ने रोहित शौकिन के बड़े भाई विजय शौकिन की शिकायत पर खेड़कीदौला थाने में हत्या की धाराओं में सोमवार देर रात को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय शौकीन ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या रंजिश में की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को उसका भाई रोहित शौकीन (मृतक) उससे गाड़ी मांगकर नोएडा जाने की बोलकर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed