{"_id":"5bf1ea50bdec221037235b77","slug":"man-share-engineer-wife-photo-and-number-on-porn-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के इस कारनामे से हैरान हो जाएंगे आप, इंजीनियर पत्नी की फोटो व नंबर पॉर्न साइट पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के इस कारनामे से हैरान हो जाएंगे आप, इंजीनियर पत्नी की फोटो व नंबर पॉर्न साइट पर डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 19 Nov 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक ने इंजीनियर पत्नी की अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर पॉर्न साइट पर डाल दिए। जब पत्नी के पास अश्लील कॉल आने लगीं तो उसने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पति ने ही इस तरह की हरकत की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ओडिशा निवासी पति एमबीए पास है और वह सेक्टर-3 की एक मल्टीनेशनल कंपनी में रिक्रूटमेंट कंसलटेंट है। पत्नी भी नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर है। दोनों ने 2011 में लव मैरिज की थी।
फिलहाल, किसी बात पर विवाद होने पर दोनों दस माह से अलग-अलग रह रहे थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ हफ्ते से लगातार वह अपनी पत्नी को सोशल साइट पर सक्रिय देख रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही थी और कई जगह घूमने भी गई थी।
विज्ञापन
इसी कारण गुस्से में आकर पत्नी को नीचा दिखाने के लिए उसकी अश्लील फोटो को पॉर्न साइट पर डाल दिया। इसके अलावा फोटो व मोबाइल नंबर सहित कई एस्कॉर्ट सर्विसेज को भी भेज दिया था।