फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man send jail who honey trapped bjp mp in delhi

महिला वकील से मिल भाजपा सांसद को हनी ट्रैप में फंसाने वाला गया जेल

Tue, 13 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Jun 2017 09:24 AM IST
सार

बागपत के ध्यानार्थ

यूपी के कारोबारी को 23 तक जेल भेजा
सांसद हनी ट्रैप केस

महिला वकील की सहायता करने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।

विज्ञापन
man send jail who honey trapped bjp mp in delhi

विस्तार

भाजपा सांसद हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला वकील की अपराध में मदद करने वाले यूपी के बागपत निवासी कारोबारी अजय पाल चौहान को अदालत ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


तीस हजारी स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने कारोबारी अजय कुमार उर्फ अजय पाल चौहान को 23 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा। महिला वकील पहले से ही 23 जून तक न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एसीपी वेद भूषण ने दो दिन की रिमांड के बाद अजय पाल चौहान को कोर्ट में पेश किया। एसीपी भूषण ने अर्जी दायर कर चौहान को न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। इस दौरान सांसद केसी पटेल के वकील राजेश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने चौहान को 9 जून को कनॉट प्लेस से गिरफ्तार किया था। वह नोएडा में इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करता है। पुलिस का कहना है कि चौहान ने सांसद केसी पटेल से वसूली की कोशिश में महिला वकील का साथ दिया।

इससे पहले भी महिला वकील दो अन्य नेताओं के अश्लील वीडियो बनाकर जबरन वसूली कर चुकी थी। चौहान ने ही गाजियाबाद में फ्लैट का इंतजाम करवाया था। चौहान व मित्रपाल नाम का शख्स पटेल के फ्लैट पर जबरन वसूली करने गए थे।

महिला वकील पर सांसद केसी पटेल को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। महिला ने इस वीडियो को वायरल न करने की एवज में सात करोड़ रुपये मांगे थे।


महिला वकील ने पूछताछ के दौरान बागपत जिले के रमाला गांव निवासी चौहान का जिक्र किया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि चौहान व महिला वकील के बीच पुरानी दोस्ती है। वह चौहान का नाम लेकर रसूखदार लोगों को जबरन वसूली के लिए धमकाती थी। इस तरह कमाए पैसों से दोनों साथ में छुट्टियां बिताते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed