{"_id":"62b30c02799e0e294d263d97","slug":"man-raped-three-year-old-girl-in-govindpuri-delhi-police-arrested-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा: आम देने के बहाने तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को दादा कहती थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा: आम देने के बहाने तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को दादा कहती थी पीड़िता
Wed, 22 Jun 2022 06:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:19 PM IST
सार
रात में बच्ची की तबीयत खराब हो गई। उसने सारी बात अपनी मां को बताया कि दादा ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला ने अपनी पति को बताया और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी आम देने के बहाने बच्ची को अपने घर में ले गया और वहां बच्ची के साथ गलत काम किया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी दुर्वासा (56) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुछ करता नहीं था और पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहता था। बच्ची आरोपी को दादा कहती थी।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाला पीड़ित बच्ची का परिवार तुगलकाबाद गांव में किराए पर रहता है। बच्ची के पिता इलेक्ट्रीशियन है। गोविंदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने कहा कि पड़ोस में रहने वाला दुर्वासा आम दिलाने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया। देर रात तक बच्ची वापस नहीं लौटी तो मां दुर्वासा के घर गई। आरोपी दुर्वासा ने बच्ची की मां के आवाज लगाने पर बच्ची को घर के गेट से बाहर भेज दिया। मां बच्ची को घर लेकर आ गई। उसने बच्ची को धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया वह उसे मार देगा।
विज्ञापन
रात में बच्ची की तबीयत खराब हो गई। उसने सारी बात अपनी मां को बताया कि दादा ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला ने अपनी पति को बताया और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस पीड़ित परिवार के पास पहुंची और मामला दर्जकर आरोपी दुर्वासा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपी दुर्वासा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन