फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man protests against dog barking brutally beaten to death

कुत्ता भौंकने का विरोध किया तो पीटकर मार डाला

Wed, 22 Jul 2015 12:48 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
man protests against dog barking brutally beaten to death

त्रिलोकपुरी इलाके में लावारिस कुत्ते के भौंकने पर विरोध जताने की कीमत एक शख्स को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। रविवार को पड़ोसी दो लड़कों ने 45 वर्षीय विनोद कुमार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


एलबीएस ले जाने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर विनोद को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विनोद परिवार के साथ 18 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। विनोद का अपना काम था। रविवार रात के समय उसके घर पर कोई जानकार आया था।

कुत्ते को अपशब्द कहने पर पीटा था

man protests against dog barking brutally beaten to death

विनोद उस जानकार को छोड़ने गली में गया। इस बीच वहां खड़ा एक कुत्ता विनोद पर भौंकने लगा। विनोद कुत्ते को भगाने लगा। इस दौरान उसने कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

इस बात पर पड़ोस में रहने वाले दो लड़के वहां आ गए। दोनों कुत्तों को बेवजह परेशान करने की बात कर विनोद से बहस करने लगे।

झगड़ा बढ़ा तो दोनों ने विनोद को बुरी तरह पीट दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। परिवार की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मयूर विहार थाना पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed