{"_id":"5c54ea61bdec223c464385a0","slug":"man-play-band-on-the-joy-of-job-brothers-beat-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की खुशी में बैंड बजवाने पर भाइयों ने पीटा, पीड़ित अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की खुशी में बैंड बजवाने पर भाइयों ने पीटा, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
Sat, 02 Feb 2019 06:24 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
बैंड बाजा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला मुबारकपुर में एक युवक ने अपनी नौकरी लगने की खुशी में बैंड बजवाया, तो उसके भाइयों ने उसे पीट दिया। घायल युवक को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव खैरपुर, कोटला मुबारकपुर में रहने वाला कपिल (33) प्रॉपर्टी डीलर है। परिवार में पिता मवासी लाल व दो बड़े भाई सचिन व अजय हैं। दोनों भाई शादीशुदा हैं। कपिल बृहस्पतिवार रात 11 बजे घर पहुंचा था। उसी समय कुछ बैंडबाजे वाले जा रहे थे। कपिल ने उनसे कहा कि उसकी नौकरी लगने वाली है और वह खुश है। इस खुशी में वह बैंड बजा दें। इस पर उसके भाइयों को गुस्सा आ गया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
किसी तरह वह भाइयों के चुंगल से निकला और पुलिस को सूचना दी। पीसीआर वैन ने उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित कपिल ने घटना के समय शराब पी रखी थी।
विज्ञापन