फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man of bunty gang arrested after encounter in delhi 

बंटी गिरोह का इनामी बदमाश इजराइल मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग में बाल-बाल बचे एसआई

Mon, 25 May 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 May 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Man of bunty gang arrested after encounter in delhi 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद बंटी गिरोह के 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। साल 2019 से पैरोल जंप कर फरार चल रहे बदमाश की जब घेराबंदी की तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जिसमें एक एसआई बाल-बाल बच गए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के गांव समाना निवासी इजराइल उर्फ अजय बिधूड़ी की गिरफ्तारी के लिए एसीपी अतर सिंह की देखरेख में एसआई शिवकुमार व कर्मवीर की टीम चार माह से लगी हुई थी। 
विज्ञापन


23 मई को सूचना के आधार पर पुलिस ने इजराइल को एमबी रोड पर घेर लिया तो उसने गोली चला दी। हमले में एसआई पवन बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी हवा में कई राउंड फायर किए। हालांकि, घेराबंदी कर वह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सिंगल शूट पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ 20 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी वर्ष 2008 में आतंक का पर्याय रहे बंटी बाइकर गिरोह का सदस्य है। 2008 में जैतपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में बंटी व उसके साथी को दक्षिण जिला पुलिस ने मार गिराया था, जबकि इजराइल भाग निकला था। बाद में गिरफ्तार किया गया और वह तभी से जेल में था। जुलाई 2019 में पेरोल पर जेल से बाहर आया था, जिसके बाद से वह फरार था। 


दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस गिरोह ने लूटपाट के लिए कई लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंटी ने राजेश उर्फ पन्नी, ओमशिवा, जाकिर व इजराइल के साथ मिलकर कुछ ही महीने में तीन हत्या, तीन हत्या के प्रयास की वारदात, 13 लूट, झपटमारी व पुलिसकर्मियों पर हमले की कई घटनाएं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed