{"_id":"5dc7cf658ebc3e5b586e70db","slug":"man-murdered-by-neighbours-after-a-normal-fight-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: मामूली झगड़े के बाद पड़ोसियों ने की युवक की हत्या, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: मामूली झगड़े के बाद पड़ोसियों ने की युवक की हत्या, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 10 Nov 2019 02:20 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के पटाड़ी गांव में खेल के मैदान में हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर विवेक और उसके भाई सोनू, मनीष, संजीव और नीटू के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं गमगीन माहौल में शनिवार को रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
पटाड़ी निवासी रोहित तीन भाइयों में मंझला था। करीब 14 माह पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी है। आरोप है कि 5 माह पहले गांव में ही रहने वाले रोहित के मौसेरे भाइयों का उनके मोहल्ले निवासी सगे भाई विवेक व सोनू से खेल मैदान पर विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सोनू, रोहित के मौसी के घर के सामने गाली देने लगा। उस समय भी मामला शांत हो गया। उसी रात 9.30 बजे सोनू अपने भाई विवेक व दोस्तों के साथ रोहित के मौसी के घर पर आया। उस वक्त रोहित वहीं पर मौजूद था।
विज्ञापन
जैसे युवकों ने डोरबेल बजाई तो रोहित ने दरवाजा खोला। तभी किसी युवक ने रोहित के पेट में चाकू घोंप दी। रोहित जमीन पर गिर गया। साथ आए सभी युवक मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोहित के मौसेरे भाइयों का कहना है कि आरोपी उनलोगों पर हमला करने के लिए आए थे। लेकिन दरवाजा रोहित ने खोला तो आरोपियों ने बिना देखे रोहित को चाकू मार दिया।