नाले में चूहा छोड़ने का विरोध किया तो कर दी युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकलपुरी इलाके के भागीरथी विहार में मंगलवार रात नाले में चूहा छोड़ने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने दो दोस्तों-रिजवान (25) और मोहम्मद अली (24) पर चाकुओं से हमला कर दिया।
दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां रिजवान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मोहम्मद अली की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक ई-ब्लॉक, गली नंबर-22, ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी रिजवान कारपेंटर का काम करता था।
रिजवान ने उससे नाले में चूहा न छोड़ने के लिए कहा
मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त मोहम्मद अली के साथ घर के पास ही भागीरथी विहार नाले के पास खड़ा था। इस बीच एक युवक चूहेदानी में बंद चूहे को वहां छोड़ने लगा।
रिजवान ने उससे नाले में चूहा न छोड़ने के लिए कहा। इसी बात पर रिजवान व मोहम्मद की युवक से कहासुनी हो गई। बताया गया है कि युवक कुछ देर में आने की बात कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा।
आरोप है कि उन्होंने रिजवान व अली पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के दौरान शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गए।
पेट व शरीर के अन्यों हिस्सों में चाकू लगने से लहूलुहान दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रिजवान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।