फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man kills wife over her social media activity, attempts suicide

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी पत्नी, गुस्साए पति ने गला घोंटकर मार डाला, फिर की खुदकुशी की कोशिश

Tue, 02 Sep 2025 04:04 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

पति अपनी पत्नी के सोशल मीडिया पर रील बनाने और इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर सक्रिय रहने पर आपत्ति जताता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी।

विज्ञापन
Man kills wife over her social media activity, attempts suicide
Murder Demo - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नजफगढ़ इलाके में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे खुदकुशी करने से रोक कर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। आरोपी की पहचान 35 साल के अमन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि तड़के 4.23 बजे नजफगढ़ पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने अमन को फांसी लगाते और जहरीला पदार्थ खाते देखा, जिसे नाकाम करने के बाद पुलिस ने उसे पास से राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया। कमरे में एक महिला मृत अवस्था में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने जांच के बाद बताया कि दंपती अपने नौ और पांच साल के दो बच्चों के साथ पुराना रोशनपुरा में किराए के मकान में रहता था। अमन ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस को पता चला कि उसकी पत्नी एक सोशल मीडिया कलाकार थी, उसके छह हजार फॉलोअर्स थे।

विज्ञापन

पति अपनी पत्नी के सोशल मीडिया पर रील बनाने और इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर सक्रिय रहने पर आपत्ति जताता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। अमन ने पत्नी की गला घोंटने के बाद फांसी लगाने और जहर खाने की कोशिश की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed